{"_id":"674d1be3b394cdf1150d13fa","slug":"vikrant-massey-comment-on-threat-to-his-9-month-baby-goes-viral-say-uski-suraksha-ke-liye-chinta-as-per-report-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: अपने 9 महीने के बच्चे को धमकी पर विक्रांत मैसी की प्रतिक्रिया हुई वायरल? बोले- उसकी सुरक्षा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: अपने 9 महीने के बच्चे को धमकी पर विक्रांत मैसी की प्रतिक्रिया हुई वायरल? बोले- उसकी सुरक्षा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:01 AM IST
सार
Vikrant Massey Son: विक्रांत मैसी ने हाल ही में साबरमती रिपोर्ट के प्रचार अभियान के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं, जो संवेदनशील विषय के कारण विवादों में घिर गई थी। इसके अलावा विक्रांत ने अपने 9 महीने के बेटे वरदान को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 दिसंबर को विक्रांत मैसी की अचानक रिटायरमेंट की घोषणा ने प्रशंसकों को दुखी कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, विक्रांत ने खुलासा किया कि वह एक पति, पिता और बेटे के रूप में अपनी भूमिकाओं को निभाएंगे। क्योंकि वह आगे भविष्य में अभिनय से दूर रहने का फैसला ले चुके हैं। इसी बीच विक्रांत मैसी का एक पुराना बयान, जिसमें उन्होंने अपने 9 महीने के बेटे वरदान की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त की थी। विक्रांत का यह पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur
12वीं फेल अभिनेता विक्रांत ने हाल ही में द साबरमती रिपोर्ट के प्रचार अभियान के दौरान अपने डर को साझा किया था, जो अपने संवेदनशील विषय- 2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के कारण विवादों में घिर गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने खुलासा किया कि उन्हें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकियां मिल रही थीं, जिसमें उनके सिर्फ 9 महीने के बेटे वरदान को भी निशाना बनाया गया था।
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत ने कहा, 'मुझे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही हैं। इन लोगों को पता है कि मैं 9 महीने पहले पिता बन गया हूं। वे मेरे नवजात बेटे को इसमें घसीट रहे हैं। मैं मैं उसकी सुरक्षा के लिए चिंतित हूं। हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं? यह निराशाजनक है, हालांकि डरावना नहीं है। अगर मैं डरा हुआ होता, तो हम यह फिल्म नहीं बनाते और इसे लोगों के सामने नहीं लाते।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur
साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा हैं और इसका निर्देशन धीरज सरना ने किया है। यह फिल्म साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की दुखद घटना और उसके बाद की घटनाओं को फिर से दिखाती है। विवादों के बावजूद, इसे आलोचकों की प्रशंसा मिली है और इसे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IFFI 2024 में प्रदर्शित किया गया। हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कलाकारों से मुलाकात की और फिल्म के प्रयासों की प्रशंसा की थी।
15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में कर-मुक्त घोषित की गई है और इसने राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।