अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज का समय अब काफी करीब आ गया है। इन दिनों अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने यह खुलासा किया कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम क्यों नहीं किया। इस बारे में बात करते हुए अल्लू ने कहा कि उन दिनों बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना बहुत कठिन था, इसलिए उन्होंने साउथ सिनेमा को ही प्राथमिकता दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा रखते हैं। अल्लू के इस बयान के बीच हम आज आपको उन साउथ के सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है।
South Actors: प्रभास से लेकर रजनीकांत तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमा चुके हैं ये साउथ सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:45 PM IST
सार
दक्षिण भारत के कई सितारे हिंदी प्रदेशों में भी मशहूर हैं। यह कलाकार कई बॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इस सूची में प्रभास से लेकर रजनीकांत तक के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन