फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनन्या पांडे ने पिता चंकी के बारे में किया बड़ा खुलासा, पैसे बचाने के लिए करते थे ये काम

Tue, 26 Nov 2019 08:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Reveals Her Father Chunky Pandey Saving Idea In Kapil Sharma Show
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्म जगत में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। जल्द ही तीनों की तिकड़ी 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आएगी। हाल ही में इस खास एपिसोड की शूटिंग संपन्न हुई है। इस दौरान सभी कलाकारों ने कपिल संग खूब मस्ती की। तीनों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में भी बातचीत की। साथ ही फिल्म के चर्चित गानों 'धीमे धीमे' और 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस भी किया।

Ananya Panday Reveals Her Father Chunky Pandey Saving Idea In Kapil Sharma Show
भूमि पेडनेकर,कपिल शर्मा कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : amar ujala, mumbai

पिता को ट्रीट देंगी अनन्या
कपिल शर्मा मस्ती मजाक में सितारों की टांग खींचने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका नया शिकार अनन्या पांडे बनी। दरअसल कपिल ने अनन्या से पूछा कि क्या 'हाउसफुल 4' की सफलता के बाद उनके पिता ने उन्हें ट्रीट दी थी। इस पर अनन्या ने जवाब दिया, 'नहीं, उन्होंने मुझे कोई पार्टी नहीं दी थी। बल्कि मुझे यह लगता है कि 'पति पत्नी और वो' की सफलता के बाद मुझे उन्हें ट्रीट देना पड़ेगी।'

Ananya Panday Reveals Her Father Chunky Pandey Saving Idea In Kapil Sharma Show
भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : amar ujala, mumbai

बर्थडे पार्टियां हुई स्पॉन्सर
कपिल ने चंकी पांडे से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जब 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए चंकी जी आए थे तो उन्होंने बताया था कि उनकी साल भर की पार्टी विभिन्न ब्रांड की ओर से स्पॉन्सर (प्रायोजक) की जाती है। इस पर अर्चना ने कहा कि चंकी ने ही निजी जन्मदिन की पार्टियों के लिए प्रायोजक ढूंढने का चलन शुरू किया था। इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कपिल ने अनन्या से पूछा कि क्या उनकी बर्थडे पार्टी भी स्पॉन्सर होती हैं। इस पर अनन्या ने जवाब दिया, 'हां, मेरे माता-पिता मेरी बर्थडे पार्टी स्पॉन्सर कराते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Reveals Her Father Chunky Pandey Saving Idea In Kapil Sharma Show
भूमि पेडनेकर,कपिल शर्मा कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : amar ujala, mumbai

आधे टिकट के लिए बताई कम उम्र
शो के दौरान कपिल अपने मेहमानों से कुछ अफवाहों के बारे में भी पूछते हैं कि यह सही है या फिर नहीं। इसी से जुड़ी एक अफवाह के बारे में कपिल ने अनन्या से भी पूछा कि क्या उनके पिता ने उनकी उम्र को लेकर झूठ बोला था ताकि ट्रेन के रिजर्वेशन में उनका आधा टिकट ही लगे। इसकी पुष्टि करते हुए अनन्या ने कहा, 'हां, यह सच है। मुझे याद है जब हम डिज्नीलैंड और ऐसी ही कई जगहों पर जाते थे, तो वो मेरी उम्र को लेकर झूठ बोलते थे और फुल टिकट के बजाय हाफ टिकट खरीदते थे और ऐसे वो पैसे बचाते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed