फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं अनन्या पांडे, बोलीं- लोगों ने कहा मैं लड़का लगती हूं, बिल्कुल सपाट

Wed, 10 Mar 2021 09:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Mar 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey has been targeted on social media for being skinny said people used to say I look like a boy
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। हालांकि जहां उनकी तस्वीरों पर कभी फैंस प्यार लुटाते हैं तो वहीं कई बार उन्हें काफी ट्रोल भी कर दिया जाता है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या सबसे ज्यादा यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि कई बार अनन्या को उनके ज्यादा पतले होने के चलते ट्रोल किया गया है जिस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Ananya Pandey has been targeted on social media for being skinny said people used to say I look like a boy
अनन्या पांडे - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को अक्सर उनके रंग, रूप, वजन और कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हैं जिन्हें अक्सर उनके दुबले पतले शरीर को लेकर आलोचना का शिकार होने पड़ता है। अनन्या ने बताया कि उनके शरीर की तुलना लड़के से की गई। यूजर्स का कहना था कि उनका शरीर देखकर कोई महिला वाली बात नहीं दिखती।

Ananya Pandey has been targeted on social media for being skinny said people used to say I look like a boy
अनन्या पांडे - फोटो : instagram

अनन्या ने बताया कि, 'मुझे वो सटीक समय तो याद नहीं लेकिन मेरी एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें मैं अपने माता पिता के साथ नजर आ रही थी। उस वक्त मैंने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया था। उस समय मैं पतली थी और मुझे देखकर गया कि मैं एक लड़के की तरह दिखती हूं,  बिल्कुल सपाट'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey has been targeted on social media for being skinny said people used to say I look like a boy
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या ने कहा कि, 'उस वक्त ऐसी बातें सुनकर उन्हें बहुत दुख पहुंचा था क्योंकि वो ऐसा समय होता है जब आप अपने अंदर आत्मविश्वास को जगा रहे होते हैं। उस वक्त आप खुद से प्यार करना सीख रहे होते हैं ऐसे में जब आपके बारे में कोई ऐसी बात कहता है तो आपका खुद पर से विश्वास उठने लगता है। हालांकि मैं अब एक ऐसे स्तर पर पहुंच रही हूं जहां मैं खुद को पूरी तरह स्वीकार कर रही हूं'।

विज्ञापन
Ananya Pandey has been targeted on social media for being skinny said people used to say I look like a boy
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' में नजर आईं थीं। इसके बाद अनन्या विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म 'लाईगर' की शूटिंग की तैयारी कर रही है। वहीं खबर है कि अनन्या को जोया अख्तर की फिल्म में भी अहम रोल मिला है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed