फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहाना-अनन्या की सात साल पुरानी फोटो से लेकर सलमान-अक्षय के फिल्मी कनेक्शन तक, पढ़ें पांच खबरें

Sat, 21 Sep 2019 11:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan photo to Dabangg 3 these are top 5 news
Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan and Dabangg 3 - फोटो : अमर उजाला

अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना बचपन की तस्वीर वायरल

बॉलीवुड के स्टारकिड की तस्वीरें भी उनके माता-पिता की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना के बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये तीनों बचपन की दोस्त है। इन तीनों की तस्वीर को अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया हैं। इस तस्वीर में अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान बेहद क्यूट दिख रही हैं। 

Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan photo to Dabangg 3 these are top 5 news
Sushant Singh Rajput - फोटो : amar ujala mumbai

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव 
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे इन दिनों दर्शकों के दिलों को जीत रही है। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से अटकी हुई सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म ड्राइव जल्द स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट करके दी है। हालांकि अभी तक ड्राइव की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। 

Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan photo to Dabangg 3 these are top 5 news
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर और टीजर
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच दबंग के ट्रेलर और टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों मानें तो सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का टीजर अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'वॉर' के साथ दिखाया जाएगा, वहीं दबंग 3 के ट्रेलर को अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म दबंग का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan photo to Dabangg 3 these are top 5 news
the sky is pink - फोटो : social media

'द स्काई इज पिंक' का पहला गाना रिलीज
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। उनके फैंस और सिनेप्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रियंका जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। इस बीच 'द स्काई इज पिंक' का पहला गाना रिलीज हो गया है। 'द स्काई इज पिंक' के पहले गाने का नाम 'दिल ही तो है' है। इस गाने को अरिजीत सिंह, निखिल डिसूजा और अंतरा मित्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 

विज्ञापन
Ananya Pandey Shanaya Kapoor Suhana khan photo to Dabangg 3 these are top 5 news
Madhurima Tuli and Vishal Aditya Singh - फोटो : instagram

मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच फिर हुआ झगड़ा
छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के कंटेस्टेंट्स मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में हैं। स्टेज से लेकर बैकस्टेज तक इन दिनों की लड़ाई की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं। एक बार फिर से ये मधुरिमा तुली और विशाल अपनी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में हैं। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वाय की खबर के अनुसार इस बार मधुरिमा तुली और विशाल की लड़ाई गाली-गलोच तक पहुंच गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed