{"_id":"67adb762682a3be0d30ee295","slug":"andaz-apna-apna-teaser-released-aamir-khan-salman-khan-film-will-be-released-in-theatres-27-march-2025-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Andaz Apna Apna: रिलीज हुआ 'अंदाज अपना-अपना' का टीजर, बड़े पर्दे पर इस दिन री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Andaz Apna Apna: रिलीज हुआ 'अंदाज अपना-अपना' का टीजर, बड़े पर्दे पर इस दिन री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:42 PM IST
सार
आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म रिलीज की डेट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
अंदाज अपना अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है। टीजर में फिल्म की री-रिलीज डेट के बारे में भी बताया गया है। फिल्म 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म पहली बार 1994 में रिलीज हुई थी।
2 of 4
अंदाज अपना अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी का डबल डोज
फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' से कॉमेडी का शानदार डोज फैंस को देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म के टीजर में अभिनेताओं की वही मस्ती देखने को मिल रही है। फिल्म को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह है। जारी हुए टीजर के मुताबिक फिल्म 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
3 of 4
अंदाज अपना-अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा मनोरंजन के लिए तैयार है फिल्म
रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान की फिल्म को 4K में रिस्टोर और रिमास्टर कर दिया है। साथ ही, इसका साउंड भी डॉल्बी 5.1 में अपग्रेड किया गया है। इससे दर्शकों को एक नया और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिलेगा। फिल्म को लेकर मेकर्स ने लिखा- दोस्ती, दिवानगी और धमाकेदार कॉमेडी...एक बार फिर से। हम सब वापस आ रहे हैं, बस तैयार रहना!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान- सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के समय फ्लॉप रही थी फिल्म
'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे 'गलती से मिस्टेक हो गया' और "क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं' आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।