फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंदाज अपना अपना' से लेकर 'अग्निपथ' तक, फिल्में जो फ्लॉप रहीं लेकिन फिर बन गईं हिट

Mon, 03 May 2021 02:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 03 May 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Andaz Apna Apna' to 'Agneepath', films that flopped but then became hits
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई फिल्में बंटी हैं. जिनमें कुछ हिट होती हैं और कई फ्लॉप, लेकिन कई ऐसी भी फिल्में रही हैं जो पहले फ्लॉप हुईं। लेकिन बाद में टीवी और डीवीडी के जरिए दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब हुईं और क्लासिक फिल्मों में तब्दील हो गईं। आज नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों पर...

Andaz Apna Apna' to 'Agneepath', films that flopped but then became hits
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अंदाज अपना अपना
सलमान खान-आमिर खान स्टारर यह फिल्म भी रिलीज के वक्त बुरी पिटी थी। यह फिल्म तब रिलीज हुई थी जब सलमान 'मैंने प्यार किया' जैसी हिट फिल्म दे चुके थे।  आमिर खान भी 'कयामत से कयामत तक' और 'दिल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके थे।  बाद में माउथ पब्लिसिटी के बल पर यह फिल्म वो मुकाम हासिल कर पाई जिसे ये डिजर्व करती थी।  अब इसे बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। 

Andaz Apna Apna' to 'Agneepath', films that flopped but then became hits
जो जीता वही सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

जो जीता वही सिकंदर
अगर आप भी 90 के दशक में जन्मे हैं तो आपको यह फिल्म तो जरूर याद होगी। इस फिल्म का गाना पहला नशा आज भी लोगों को अपना दीवाना बनाता है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब सिर्फ मुंबई में ही अपना कमाल कर पाई थी लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Andaz Apna Apna' to 'Agneepath', films that flopped but then became hits
अग्निपथ - फोटो : Social Media

अग्निपथ
1990 में आई इस फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान के किरदार में अमिताभ बच्चन खूब जंचे लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में कामयाब नहीं हो पाई।  इसे टीवी और डीवीडी पर बाद में इतनी सफलता हासिल हुई कि दर्शक आज भी फिल्म में बिग बी के अंदाज की तारीफ करना नहीं भूलते। 

 

विज्ञापन
Andaz Apna Apna' to 'Agneepath', films that flopped but then became hits
लक्ष्य - फोटो : फाइल

लक्ष्य
बहुत लोगों का मानना है कि लक्ष्य फिल्म में रितिक रोशन की एक्टिंग बेहतरीन थी। दिल चाहता है के सफल होने के बाद लक्ष्य फिल्म को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली और इसे बेकार माना गया लेकिन बाद में यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed