फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत का दर्द: अभिनेत्री को नहीं पसंद अपना गोरा रंग, इसलिए नहीं करती फेयरनेस क्रीम का एड

Mon, 03 May 2021 02:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 03 May 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut says 'my fair complexion is the least of my favourite things'
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में गोरे रंग की एक्ट्रेस को ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपने रंग के बदौलत इंडस्ट्री में कुछ साल बनी रह सकती थीं, लेकिन खुद को उससे ज्यादा साबित करने का फैसला लिया। 

Kangana Ranaut says 'my fair complexion is the least of my favourite things'
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, 'मैंने अपनी खुद की जगह बनाने की कोशिश की और यह बड़ा संघर्ष था। मुझे जो परोसा जा रहा था अगर मैं वही करती रहती तो मुझे नहीं लगता कि यहां तक आ पाती। उनके लिए सुंदर होने का मतलब गोरा होना है। मैं बहुत गोरी थी और मैं 3-4 साल यहां टिकी रह सकती थी, जो कि कोई भी गोरा इंसान कर सकता है। उन्हें बस यही चाहिए था। लेकिन मुझे ये नहीं रास आ रहा था। मेरा गोरा रंग मेरी सबसे कम पसंदीदा चीजों में से है।'

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut says 'my fair complexion is the least of my favourite things'
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना आगे कहती हैं, 'एक इंसान के तौर पर मुझमें बहुत कुछ था और मैं हैरान थी कि किसी को इसकी परवाह नहीं। उनको इससे कुछ लेना-देना ही नहीं था। अब मैं जिस बनकर सामने आई हूं, इसे देखकर वे हैरान होंगे। इससे पहले कंगना ने 2013 में कहा था, बचपन से ही मुझे फेयरनेस का कॉन्सेप्ट समझ नहीं समझ आया। खासतौर पर एक सिलेब्रिटी के तौर पर, मैं युवाओं के सामने क्या उदाहरण रख रही हूं? 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut says 'my fair complexion is the least of my favourite things'
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने अपनी बहन का उदहारण देते हुए बताया कहा, 'मेरी बहन रंगोली सावंली है, फिर भी खूबसूरत है। अगर मैं गोरेपन के कैंपेन का हिस्सा बनूं तो एक तरह से उसकी इंसल्ट होगी। अगर मैं अपनी बहन के साथ ऐसा नहीं कर सकती तो पूरे राष्ट्र के साथ कैसे कर सकती हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
Kangana Ranaut says 'my fair complexion is the least of my favourite things'
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत जितनी बेबाक हैं उतनी ही अपनी बेहतर सेहत को लेकर गंभीर भी। अब उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि वे अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं। साथ ही उनकी डायट रूटीन क्या है।इसमें अभिनेत्री अपनी फिटनेस रूटीन बता रही हैं। कंगना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed