फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: अप्रैल महीने में फिल्म इंडस्ट्री को लगा 500 करोड़ का झटका, आने वाले महीने और संकट के

Mon, 03 May 2021 02:10 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 03 May 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Box Office film industry suffered loss of 500 crores in April after postponement of Sooryavanshi Bunty Aur Babli 2 Thalaivi
रिलीज होने से रुकीं फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले जनवरी में फिल्म ‘मास्टर’ से दक्षिण में और फिर मार्च महीने में फिल्म ‘रूही’ से उत्तर भारत में बॉक्स ऑफिस पर लौटी रौनक को बीते महीने फिर कोरोना की नजर लग गई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’, हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ और यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली 2’ समेत दक्षिण की कई फिल्मों की रिलीज टलने से सिनेमाघर मालिकों, वितरकों और फिल्म निर्माताओँ को 500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मई महीने के हालात भी अब तक ठीक नहीं लग रहे हैं। आशंका है कि अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन के बढ़ने से मई में भी किसी बड़ी फिल्म का रिलीज होना मुश्किल है।

Box Office film industry suffered loss of 500 crores in April after postponement of Sooryavanshi Bunty Aur Babli 2 Thalaivi
रूही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरवरी महीने में यशराज फिल्म्स के अपनी इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित किए जाने के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तैयार हो चुकी या करीब करीब तैयार हो चुकी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित करने की भगदड़ मच गई थी। मार्च महीने में जिस फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीद इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद से जगी, वह फिल्म रही ‘रूही’। हॉरर कॉमेडी श्रेणी की इस फिल्म में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की अदाकारी लोगों को पसंद भी आई। लेकिन यशराज फिल्म्स की अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ ने कोई करिश्मा नहीं दिखाया। यशराज फिल्म्स ने ही सबसे पहले अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज आगे खिसकाई।अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट के आगे खिसकने का खुलासा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ फिल्म प्रतनिधियों की बैठक में हुआ।

Box Office film industry suffered loss of 500 crores in April after postponement of Sooryavanshi Bunty Aur Babli 2 Thalaivi
अपकमिंग रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मई के महीने में सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की हाइब्रिड रिलीज होने जा रही है। जहां थिएटर खुले हैं, वहां ये थिएटरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म सीधे ओटीटी और डिश सेवाओं पर भी प्रीमियम शुल्क के साथ रिलीज हो रही है। इसी दिन लाइन में लगी रही जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज टाली जा चुकी है। 28 मई को प्रस्तावित अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज भी इस तारीख को होना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office film industry suffered loss of 500 crores in April after postponement of Sooryavanshi Bunty Aur Babli 2 Thalaivi
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों की नजरें अब जून में प्रस्तावित फिल्मों पर लगी हैं। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ अगले महीने 11 जून को रिलीज होनी है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ 18 जून को प्रस्तावित हैं। ‘झुंड’ के ठीक हफ्ते भर बाद 25 जून को लाइन में लगी है रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’। संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ के बाद रिलीज होने जा रही रणबीर की ये पहली फिल्म होगी। हालात ठीक हुए तो फिल्म ‘सूर्यवंशी’, ‘थलाइवी’ और ‘बंटी और बबली 2’ भी जून में रिलीज हो सकती हैं।

विज्ञापन
Box Office film industry suffered loss of 500 crores in April after postponement of Sooryavanshi Bunty Aur Babli 2 Thalaivi
केजीएफ चैप्टर 2, आर आर आर, राधे श्याम - फोटो : twitter

तारीखें जुलाई की भी अभी से ब्लॉक हैं। 2 जुलाई को दक्षिण भारतीय फिल्म ‘मेजर’, 9 जुलाई को आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, 16 जुलाई को अभिनेता यश और संजय दत्त की फिल्म ‘केजीएफ 2’ और बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 30 जुलाई को रिलीज होनी है। इसके बाद 6 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज होनी है।दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा’ 13 अगस्त को प्रस्तावित है। अगस्त में ही रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के भी रिलीज होने का एलान हो चुका है। 27 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के निर्देशक हैं दिव्यांग ठक्कर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed