कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ रहा है। ये वायरस लोगों को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी परेशान कर रहा है। आज की तारीख में कोविड-19 को लेकर सही और फर्जी सूचनाओं की बाढ़ से होकर गुजरना पड़ता है। ये महामारी आम लोगों में चिंता और घबराहट को बड़े पैमाने पर बढ़ा रही है। आप में से ज्यादातर लोग जब इस वक्त घर बैठे हैं तो ऐसे में मनोरंजन ही एक ऐसा सहारा है जो कहीं न कहीं आपके दिमाग को शांति और सुकून के पल देता है। तो चलिए अपनी लिस्ट में इन फिल्मों को शामिल करिए और घर बैठे अपना मनोरंजन भी...
घर बैठे मनोरंजन: वो 10 फिल्में, जिन्हें कहीं से भी ढूंढकर आपको देखना ही चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द नाइस गाइज: रोमांटिक फिल्मों से अगर आप बोर हो चुके हैं और जासूसी कहानी अगर देखनी है तो आप द नाइस गाय देख सकते हैं। शेन ब्लैक की 2016 की कॉमेडी, रेयान गोसलिंग और रसेल क्रो के साथ 70 के दशक में जासूसी पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।
बिफोर सनराइज: अमेरिकन फिल्ममेकर रिचर्ड लिंकलेटर के डायरेक्शन में बनी 'बिफोर सनराइज' रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म एक फ्रेंच महिला और अमेरिकन पुरुष के एक रात साथ में वियना घूमने की यात्रा पर आधारित थी। जो ट्रेन में मिलते हैं और फिर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। दोनों के दिमाग में ये बात चलती है कि दोनों की एक दूसरे के साथ आखिरी रात है। जाते समय दोनों 6 महीने बाद उसी स्टेशन पर मिलने का वादा कर अलग हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे से मिल पाते हैं या नहीं इसे जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
‘रहना है तेरे दिल में’: फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ 19 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था। रीना यानी की दीया मिर्जा के साथ मैडी (आर माधवन) अपनी पहचान बदलकर पांच दिन गुजारता है और फिर कहानी में सैम (सैफ अली खान) आ जाता है। सैम को लगता है कि मैडी की प्रेमिका रही रीना से शादी कर वह मैडी से जीत जाएगा, लेकिन प्रेम त्याग का नाम है, पाने का नहीं, ये फिल्म के क्लाइमेक्स में फिर साबित होता है। यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। हालांकि रिलीज के वक्त यह फ्लॉप हो गई थी।
टाइटैनिक: फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक और केट विंसलेट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। 1997 में रिलीज हुई फिल्म टाइटैनिक की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 2.187 बिलियन डॉलर थी। इतने साल बाद भी लोग जैक और रोज के अधूरे प्यार की कमी महसूस करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में जहाज डूबने के बाद बर्फीले समंदर में रोज को बचाने में जैक की जान चली जाती है।