{"_id":"5cb43e1dbdec2262650b1869","slug":"andhadhun-box-office-collection-in-china-cross-200-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर के बाद अब आयुष्मान ने चीन में गाड़े झंड़े, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'अंधाधुन' कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के बाद अब आयुष्मान ने चीन में गाड़े झंड़े, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'अंधाधुन' कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
AndhaDhun
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के टॉप 3 सितारों में शामिल आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने चीन में 200 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है। फिल्म के निर्माता संजय राउतरे के पास इसके बाद से बधाईयों का तांता लगा हुआ है, वहीं इस कमाई के साथ ही आयुष्मान चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में आमिर खान के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
2 of 5
andhadhun
- फोटो : file photo
फिल्म के निर्माता संजय राउतरे कहते हैं, ‘सितारों के पीछे न भागकर दमदार कहानी की खोज करने के हमारे फैसले पर इस कामयाबी ने एक और मुहर लगाई है। मैचबॉक्स पिक्चर्स की योजना आगे भी ऐसी ही फिल्में बनाने की है और इस समय हम कम से कम चार ऐसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनमें फिल्म का हीरो इसकी कहानी होगी।’
3 of 5
Andhadhun
- फोटो : file photo
वहीं, फिल्म अंधाधुन के हीरो आयुष्मान खुराना कहते हैं, ‘एक कलाकार के रूप में किसी फिल्म को दर्शकों की तारीफें मिलने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलने से फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए अच्छा होता है। चीन में इस फिल्म के दो सौ करोड़ कमाने से मेरा भी अच्छी कहानियों पर विश्वास बढ़ा है। मैं आगे भी मैचबॉक्स पिक्चर्स के लिए ऐसी फिल्में जरूर करना चाहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
पिछले दो साल में चार सुपरहिट फिल्में देकर आयुष्मान हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में तो शामिल हो ही चुके हैं, उनका ब्रांड वैल्यू भी इन दिनों तेजी से बढ़ा है। आयुष्मान का कहना है कि चीन में उनकी सफलता उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
आयुष्मान कहते हैं, 'चीन में अंधाधुन की कामयाबी एक बिल्कुल ही अद्भुत सी बात है और अपने देश में भी मेरी फिल्मों की 200 करोड़ रुपये की कमाई मेरे लिए निजी तौर पर हमेशा यादगार रहेगी। श्रीराम राघवन ने दुनिया को एक ऐसी थ्रिलर फिल्म दी है जो हर किसी को रोमांचित कर रही है और कहानी अच्छी हो तो फिर भाषा का भी कोई बंधन मायने नहीं रखता है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।