{"_id":"5cb43774bdec222aaf37d78e","slug":"priyanka-chopra-rekha-to-somi-ali-reveals-how-to-faced-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका समेत इन 7 सेलिब्रिटीज के साथ हुआ यौन शोषण, रेखा के साथ तो को-एक्टर ने की थी ऐसी हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका समेत इन 7 सेलिब्रिटीज के साथ हुआ यौन शोषण, रेखा के साथ तो को-एक्टर ने की थी ऐसी हरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
priyanka, rekha, kangana
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि 'ये सब मेरे साथ तब हुआ जब मैं बहुत यंग थी। हमारे देश की सभी महिलाओं ने इसे भुगता है लेकिन अब ये मामले सामने आ रहे हैं।' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि उनसे पहले ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है।
2 of 7
kalki
- फोटो : file photo
कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'जब मैं 9 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब मुझे इसका मतलब नहीं पता था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि ये बात मेरी मां को पता ना चल जाए। पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए।'
3 of 7
anurag kashyap
- फोटो : file photo
बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। अनुराग कश्यप को कई सालों तक लगातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकलना मुश्किल था लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anushka shankar
- फोटो : file photo
सितार वादक और संगीतज्ञ पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने भी खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। वह बचपन में इसकी शिकार हुई थीं। इस घटना से उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर चोट पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 7
somi ali
- फोटो : file photo
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज 5 साल की उम्र में यौन शौषण का शिकार हुई थीं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा की भी शिकार हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।