{"_id":"5c999f87bdec22146b5ec12b","slug":"andhadhun-director-sriram-raghvan-on-condition-for-work-with-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के फ्लॉप होने से शाहरुख की हो गई ऐसी हालत, फिल्म के लिए डायरेक्टर ने रख दी शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के फ्लॉप होने से शाहरुख की हो गई ऐसी हालत, फिल्म के लिए डायरेक्टर ने रख दी शर्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। दिसंबर 2018 को रिलीज हुई जीरो भी फ्लॉप रही थी। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक करने जा रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। माना जा रहा है शाहरुख अब कोई भी फिल्म बहुत ही सोच समझकर करना चाहते हैं।
2 of 5
Sriram Raghavan
- फोटो : file photo
पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म को ना केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी खूब सराहा। अब ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान ऐसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं जिनके पास अच्छी स्क्रिप्ट हो। शाहरुख ने कुछ समय पहले अंधाधुन के डायेरक्टर श्रीराम राघवन के साथ मुलाकात की थी। तब से ही ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि वो श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं लेकिन अब ऐसी अफवाहों का राघवन ने खंडन किया है।
3 of 5
sriram raghvan
- फोटो : amar ujala
मीडिया से बात करते हुए राघवन ने कहा कि 'किसी फिल्म के सिलसिले में हमने बात नहीं की। बस शाहरुख को मेरी फिल्म अंधाधुन बहुत अच्छी लगी थी तो उन्होंने बुलाया था। इस दौरान हमने कई चीजों पर बात की और ये बहुत ही कैजुअल मुलाकात थी, हालांकि मैंने उनसे ये कहा कि अगर मेरे पास कोई कहानी होगी तो जरूर आपको सुनाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
andhadhun
- फोटो : social media
श्रीराम राघवन ने आगे कहा कि 'मेरे पास तो शाहरुख का नंबर भी नहीं था अब जाकर मुझे उनका नंबर मिला है। अगर कभी किसी स्क्रिप्ट में उनके लिए कुछ लगता है तो जरूर मैं उन्हें अप्रोच करूंगा। शाहरुख खान को किसी फिल्म में लेने के लिए मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट भी लिखनी पड़ेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। संजय लीला भंसाली इस जोड़ी को पर्दे पर ला सकते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान को साइन कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।