फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ घंटों के भीतर कांग्रेस में आईं-गईं सपना चौधरी, यहां पढ़े उनके 'आने-जाने' की पूरी कहानी

Tue, 26 Mar 2019 09:13 AM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 26 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Story behind sapna choudhary joining Congress Here is all you need to know about the Haryanvi star
सपना चौधरी

शुरुआत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राज बब्बर के शनिवार को किए इस ट्वीट से हुई। ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें सपना चौधरी प्रियंका गांधी के साथ खड़ी मुस्कुराती दिख रही थीं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भी सपना चौधरी नई दिल्ली में राज बब्बर के घर जाकर कांग्रेस में शामिल हुईं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुईं जिनमें वो किसी फॉर्म पर हस्ताक्षर करती हुई दिख रही हैं। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि वो कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इन सबके बाद मीडिया और सियासी गलियारों में हलचल मच गई थी क्योंकि मथुरा से जानी-मानी फिल्म स्टार हेमामालिनी सांसद हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि ये दो सितारों के बीच का मुकाबला होगा लेकिन सपना ने रविवार की दोपहर अचानक एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इन सारे कयासों पर विराम लगा दिया। हालांकि शनिवार को कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को टिकट देने का ऐलान भी कर दिया था।

Story behind sapna choudhary joining Congress Here is all you need to know about the Haryanvi star
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सपना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं हैं। मैं सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती हूं। मेरी प्रियंका गांधी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो पुरानी है. न ही मैं राज बब्बर से मिली हूं।" पर्ची पर हस्ताक्षर करते हुए अपनी तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर सपना ने कहा, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं कि आपको बता पाऊं कि वो पर्ची किससे सम्बन्धित थी। उन्होंने कहा, "मैं प्रियंका जी से कई बार मिली हूं। तीन चार के दिन अंदर भी मिली हूं, उससे पहले भी मिली हूं। वो बहुत अच्छी हैं लेकिन यहां छोटी सी बात की इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरे लिए सभी पार्टियां बराबर हैं। मैं सबसे मिलती हूं। मैं बीजेपी से मिलती हूं, मैं कांग्रेस से मिलती हूं, मैं अखिलेश की पार्टी से मिलती हूं, मैं आम आदमी पार्टी से मिलती हूं। मेरी कोई जाति नहीं है, कोई धर्म नहीं है। मैं एक कलाकार थी और कलाकार ही रहूंगी। 

Story behind sapna choudhary joining Congress Here is all you need to know about the Haryanvi star
सपना चौधरी

सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आने के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। बीजेपी के हरियाणा नेता अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा, "कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।" उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी के नृत्य के साथ सोनिया गांधी को लेकर भी बयान दे दिया, जो आपत्तिजनक भी है। हम उनका पूरा बयान यहां छाप भी नहीं सकते। हालांकि उन्होंने ये भी कहा, "मुझे खुशी है कि राहुल जी नेताओं पर भरोसा हटाकर नर्तकी पर भरोसा करना चालू कर दिए।'' खुद पर की जा रही निजी और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में सपना ने कहा, "अगर मुझे कोई 'नाचनेवाली' कहता है तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तो खुद कहती हूं कि मैं डांसर हूं। ये उनकी मानसिकता है। अब मैं इतनी छोटी हूं, ऐसे लोगों को क्या समझाऊं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Story behind sapna choudhary joining Congress Here is all you need to know about the Haryanvi star
सपना चौधरी

राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सपना ने पत्रकारों से कहा, "मैं एक आर्टिस्ट हूं। कृपया मुझसे उसी बारे में सवाल पूछें लेकिन अगर आप लोग चाहते हैं और बार-बार कह रहे हैं तो आपके मुंह में घी-शक्कर। मैं एक न दिन नेता बन ही जाऊंगी।" सपना ने ये भी कहा कि उनकी उम्र 25 साल से कम है और ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के आखिर उन्होंने ये भी साफ किया कि वो न ही कांग्रेस और न किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। सपना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने टीवी चैनलों पर उनके दावों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने खुद ही शनिवार शाम 8:30 बजे के लगभग आकर पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भरा और इस पर उनका हस्ताक्षर भी है।

विज्ञापन
Story behind sapna choudhary joining Congress Here is all you need to know about the Haryanvi star
एक्ट्रेस सपना चौधरी
उन्होंने कहा, "सपना चौधरी और उनकी बहन, दोनों कल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। हमारे पास उनके फॉर्म हैं।" समाचार एजेंसी एएनआई ने इन फॉर्मों की तस्वीरें भी जारी की हैं जिन पर 23/03/2019 की तारीख से सपना के हस्ताक्षर हैं लेकिन इनमें से एक फॉर्म पर लिखा हुआ है कि 'सपना चौधरी को 2011-2015 तक की सदस्यता दी जाती है'। वहीं दूसरे फॉर्म में लिखा हुआ है- 2017-22 तक की सदस्यता दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed