फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी विलेन बनकर डराया तो कभी कॉमेडी कर हंसाया, जानें प्रकाश राज के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Tue, 26 Mar 2019 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 26 Mar 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Prakash Raj here are some lesser known facts about actor
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च, 1965 को बेंगलुरु में हुआ था। अपने खौफनाक लुक और एक्टिंग की बदौलत तो प्रकाश राज ने दर्शकों का खूब दिल जीता है लेकिन एक और वजह से वे काफी चर्चा में रहते हैं। प्रकाश राज हमेशा बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करते हैं। प्रकाश राज ने बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। इस सीट पर वह बीजेपी के सांसद पीसी मोहन को टक्कर देने वाले हैं। आज प्रकाश राज के जन्मदिन के मौके पर आइए बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
Happy birthday Prakash Raj here are some lesser known facts about actor
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज की कुछ तस्वीरें इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी कि वह धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गए हैं। प्रकाश राज की चर्च के पादरी के साथ खींची गई तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए अभिनेता को ऐसा पाखंडी बताया गया था जो भगवान अयप्पा को नहीं मानता। हालांकि बाद में हुई पड़ताल में ये बात महज अफवाह निकली।
Happy birthday Prakash Raj here are some lesser known facts about actor
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने 'बिसिलु कुदुरे' नामक टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'कांचीवरम' में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड में प्रकाश राज को 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'हिटलर' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Prakash Raj here are some lesser known facts about actor
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अपने फिल्मी करियर को सफल बनाने में भी प्रकाश राज ने काफी मेहनत की है। वह शुरुआती दौर में थिएटर में काम करते थे। उन्हें स्टेज शो के लिए 300 रुपए महीने के मिलते थे। प्रकाश राज कन्नड़, तमिल, मलयाली, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें ज्यादातर उनके विलेन वाले रोल के लिए याद किया जाता है। हालांकि प्रकाश राज की कॉमेडी भी दर्शकों को खूब भाती है।
विज्ञापन
Happy birthday Prakash Raj here are some lesser known facts about actor
PRAKASH RAJ
साल 2010 में प्रकाश राज ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। 50 साल की उम्र में उन्हें पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इससे पहले साल 1994 में उन्होंने अभिनेत्री ललिता कुमार के साथ शादी की थी। हालांकि साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed