बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए बर्थडे एक ऐसा मौका होता है जब करीबी दोस्त और परिवार के लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं। ऐसा ही एक मौका था अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के बर्थडे का। जब कपूर परिवार के लोग एक ही छत के नीचे नजर आए।
अनिल कपूर ने पत्नी के बर्थडे पर दी लेडीज स्पेशल पार्टी, जाह्नवी-अंशुला समेत पहुंचीं ये सेलिब्रिटीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने सुनीता के बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल कपूर ने ये पार्टी लेडीज स्पेशल रखी। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी पार्टी का हिस्सा बने और भाभी सुनीता कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
Happy birthday Sonu 🥂🥂🎉🎉🤗🤗 #2017 #timeflies #london #scallini
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
When the brothers gate crash a ladies lunch 🎂 🎉
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
इससे पहले पत्नी सुनीता कपूर के 54वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा। तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा - 'मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुनीता कपूर। तुम मेरी हर खुशी की वजह हो। मैं बहुत लकी हूं। लव यू।'
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अनिल कपूर के इस पोस्ट के बाद उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे पास आपको कहने के लिए शब्द नहीं है कि आप मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। आप मेरी हमेशा से रोल मॉडल रही हैं।'