फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोचाली कांड पर राधा रवि के बयान पर बिफरीं स्वरा, बोलीं- इनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले फिल्म इंडस्ट्री

Tue, 26 Mar 2019 08:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar slams on Radha Ravi after his statement on actress Nayanthara and Pollachi Rape case
swara bhaskar - फोटो : file photo
इन दिनों साउथ एक्टर और डीएमके के निलंबित नेता राधा रवि काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा और पोलाची रेप पर विवादित बयान दिया। अपने इस बयान के बाद राधा रवि को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस नयनतारा सहित साउथ सिनेमा के कई सितारों ने उनके बयान की निंदा की है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी राधा रवि के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Swara Bhaskar slams on Radha Ravi after his statement on actress Nayanthara and Pollachi Rape case
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर ने राधा रवि के विवादित बयान को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं से जोड़ा और यह बताने की कोशिश की कि महिलाओं को अपने करियर के दौरान कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से राधा रवि के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात भी कही है। 

 
Swara Bhaskar slams on Radha Ravi after his statement on actress Nayanthara and Pollachi Rape case
Nayanthara - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राधा रवि ने नयनतारा पर बयानबाजी करते हुए कहा था,' नयनतारा भूत के साथ-साथ देवी सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इससे पहले देवी के किरदार के लिए सबकी पसंदीदा कलाकार के.आर. विजय थीं, लेकिन आज देवी के किरदार के लिए किसी को भी लिया जा सकता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को चुन सकते है जिसे आप जब देखें, तो अपनी ओर बुलाना चाहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar slams on Radha Ravi after his statement on actress Nayanthara and Pollachi Rape case
Radha Ravi - फोटो : social media
राधा रवि के इस बयान की साउथ के कई सितारों ने काफी निंदा की। नयनतारा के ब्वॉयफ्रेंड ने भी उनके बयान को गलत बताया। राधा रवि फिल्म Kolayuthir Kaalam के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोलाची रेप पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने रेप केस पर बात करते हुए कहा- "आजकल कुछ भी शूट करने के लिए लोग मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर हमारे पास मोबाइल फोन है तो इतना काफी है। मैंने सुना है कि पोलाची में किसी का बलात्कार हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से लोग निवेदन कर रहे हैं कि इस वीडियो को न देखें, लेकिन लोग क्या इसको नहीं देखेंगे?"
विज्ञापन
Swara Bhaskar slams on Radha Ravi after his statement on actress Nayanthara and Pollachi Rape case
Radha Ravi - फोटो : social media
राधा रवि के इस बयान के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने वरिष्ठ अभिनेता राधा रवि को पार्टी से निलंबित कर दिया है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को ट्विटर पर रवि के निलंबन नोटिस को जारी किया। डीएमके का कहना है कि रवि इस तरीके से काम कर रहे थे जिससे कि पार्टी में असहमति थी। वह पार्टी के अनुशासन को धता बता रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्थायी तौर पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed