अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में उम्दा प्रदर्शन कर रही है। अब हाल ही में, निर्देशक ने उस समय को याद किया, जब बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हुए थे। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
Kajol-Ajay: 'वे बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं', अनीस बज्मी ने बताई अजय-काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
सार
अनीस बज्मी ने काजोल और अजय को साल 1995 की फिल्म 'हलचल' में साथ में निर्देशित किया था। इस फिल्म में अजय और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद निर्देशक ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में फिर साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन