निर्देशक अनीस बज्मी अपनी हिट कॉमेडी फिल्म 'भूल भूलैया 2' की सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने सितंबर 2022 में विशाल राणा और जी स्टूडियो के साथ मिलकर एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बनाने के बारे में भी अनाउंसमेंट की थी। हाल ही में खबरें आईं कि इस फिल्म का नाम 'पांच मिनट का सुपरहीरो' होगा और वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अब निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी ने खुद इस पर बात की है।
Anees Bazmee: वरुण धवन बनेंगे '5 मिनट का सुपरहीरो'... निर्देशक अनीस बज्मी ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पांच मिनट का सुपरहीरो' टाइटल और वरुण धवन के उस फिल्म में होने के बारे में अनीस बज्मी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में सच्चाई बताई है। अनीस बज्मी ने 'पांच मिनट का सुपरहीरो' के लेकर कहा 'यह सिर्फ एक विचार है, एक उचित विचार भी नहीं है। मैं स्क्रिप्ट लिखने की शुरुआत से भी बहुत दूर हूं। ऐसी फिल्म में कास्टिंग की गुंजाइश कहां है जो कागज पर भी मौजूद नहीं है?'
Javed Akhtar: मुंबई की एक अदालत ने जावेद अख्तर को भेजा नोटिस, दो महीने बाद इस मामले में होगी सुनवाई
अनीस बज्मी ने इसके आगे कहा कि 'फिलहाल कुछ भी नहीं है..कोई पांच या 10 या 15 मिनट का सुपरहीरो नहीं है, ये सभी युवा अभिनेता, चाहे वरुण हो या कार्तिक...मेरे दोस्त हैं। हम सार्वजनिक रूप से मिलते रहते हैं और लोग हमेशा साथ देखकर यह तय करते हैं कि हम साथ काम कर रहे हैं और प्रोजेक्ट भी बना देते हैं।"
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर तारीफ
वहीं अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर कॉमेडी के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने बताया कि वास्तव में वह एक कॉमेडी एक्शन फिल्म लिख रहे हैं और काम भी लगभग पूरा हो चुका है। मैंने इस बारे में नहीं सोचा है कि मैं इस प्रोजेक्ट में किसे कास्ट करूंगा। लेकिन मेरे पास केवल यही एक ठोस स्क्रिप्ट है। वहीं इस फिल्म में वरुण और कार्तिक में से किसी एक को लेने के बारे में अनीस कहते हैं कि मेरा हीरो सबसे पहले स्क्रिप्ट रही है। तो कार्तिक, वरुण या कोई और भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड गानों को कहा इंस्टा रील की खराब कॉपी, बेशरम रंग पर है निशाना?