फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: ऐन मौके पर नवाज ने आयोजकों को दिया गच्चा, यशपाल बोले, ‘लोग अपना वक्त भूल जाते हैं’

Tue, 13 Dec 2022 10:00 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui quit  press conference of Bollywood International Film Festival Dada Lakhmi Yashpal Sharma
यशपाल शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता यशपाल शर्मा इन दिनों अपनी हरियाणवी फिल्म ‘दादा लखमी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने हरियाणा के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और जो भी इसे देख रहा है, यशपाल की तारीफ किए बिना नहीं रुक रहा। यशपाल ने दो साल पहले बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) की शुरुआत की लेकिन तब कोविड की वजह से फेस्टिवल का आयोजन साल 2020 और 2021 ऑनलाइन किया गया था। अब इस साल ये मुंबई में 17 और 18 दिसंबर को होने जा रहा है। इसी का ऐलान करने के लिए यशपाल ने एक कार्यक्रम मंगलवार को मुंबई में रखा। तमाम लोग कार्यक्रम के निमंत्रण में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम पढ़कर ही पहुंचे लेकिन नवाजुद्दीन ने ऐन मौके पर कार्यक्रम के आयोजकों को गच्चा दे दिया।


 

Nawazuddin Siddiqui quit  press conference of Bollywood International Film Festival Dada Lakhmi Yashpal Sharma
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यशपाल शर्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के बारे में बातचीत करते हुए यशपाल शर्मा ने बताया कि इस फेस्टिवल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि अच्छे सिनेमा को प्रमोट करना। फेस्टिवल में देश विदेश की बेहतरीन फिल्मों का चयन किया गया है। हमारा उद्देश्य लोगों को देश विदेश के स्तरीय सिनेमा से रूबरू कराना है। सिनेमा किसी भी तरह का हो, चाहे छोटे लेवल से हो, फीचर फिल्म हो चाहे मोबाइल की फिल्म हो। किसी भी तरह की विधा हो हमने सबका स्वागत किया है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, मोबाइल फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो व अन्य की कैटेगरी बनाई गई फिल्में हैं जिनमे से बेहतरीन चयनित फिल्म को पुरस्कृत किया जाएगा।

Nawazuddin Siddiqui quit  press conference of Bollywood International Film Festival Dada Lakhmi Yashpal Sharma
दादा लखमी - फोटो : insta

यशपाल शर्मा ने बताया, 'अभी तक जो दो फेस्टिवल हुए वह बहुत कमाल के रहे हैं। इसमें हमारे साथ बहुत ही सुपर एनर्जी जुड़ी हुई थी। इस सत्र की खास बात यह रही है कि अंतर्राष्ट्रीय भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ईरान और अफगानिस्तान की फिल्मों के लिए फ्री एंट्री रखी गई थी। अभी तक इस फेस्टिवल में जितनी फिल्में सम्मिलित की गई हैं, विषय की दृष्टि से लगभग सभी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui quit  press conference of Bollywood International Film Festival Dada Lakhmi Yashpal Sharma
यशपाल शर्मा दादा लखमी टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 17 और 18 दिसंबर को मुंबई के कार्निवल सिनेमा हॉरमोनी मॉल में होगा। इस दौरान यशपाल शर्मा की हरियाणवी फिल्म 'दादा लखमी' की खास तौर पर स्क्रीनिंग रखी जाएगी। यशपाल शर्मा ने बताया, 'इस दौरान आशुतोष गोवारिकर और संगीतकार उत्तम सिंह खास तौर पर उपस्थित रहेंगे।' यशपाल शर्मा की हरियाणवी फिल्म 'दादा लखमी' अब तक 68 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui quit  press conference of Bollywood International Film Festival Dada Lakhmi Yashpal Sharma
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी खास तौर पर आमंत्रित थे। काफी देर तक उनका इंतजार होता रहा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं आए। इस बारे में पूछे जाने पर यशपाल शर्मा ने बहुत ही दुखी मन से जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आने का वादा किया था और उनका अंतिम समय पर मैसेज आया कि वह कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं। अगर नवाज ने मुझे पहले बता दिया होता तो मैं आशुतोष राणा या फिर राज पाल यादव को बुला लिया होता। लेकिन क्या बोलें, लोग अपना वक्त भूल जाते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed