बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी अब अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद बेदी बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो नोरा फतेही अंगद बेदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी थीं।
शादी करने के बाद एक्स गर्लफ्रेंड पर पहली बार बोले नेहा धूपिया के पति, 'एक-दूसरे का करना होगा सम्मान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन दोनों के बीच रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और नोरा फेतही ने अंगद बेदी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं अब नोरा के साथ रिश्ते पर अंगद बेदी ने शादी के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंगद बेदी ने हाल ही में ETimes को इंटरव्यू दिया। इस इंटव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के अलावा पिछले रिलेशनशिप्स को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार नोरा फतेरी ने अंगद बेदी पर ये भी आरोप लगाया था कि उन्होंने नेहा धूपिया से इसलिए शादी की क्योंकि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।
अपने इस इंटरव्यू में अंगद बेदी ने इन सभी चीजों और नोरा फतेही पर बात करते हुए कहा- 'मुझे लगते है कि हर चीज की गरिमा होती है। बहुत से रिश्ते ऐसे होते हैं जो काम करते हैं और बहुत से नहीं। देखा जाए तो आप अपने रिश्ते को चलाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं अगर ऐसे हो पाता है तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं होता तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होता है। अगर मैं अपने पिछले रिश्ते की बात करूं तो वह (नोरा फतेरी) बहुत प्यारी लड़की है और वह काफी शानदार काम कर रही हैं।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अंगद बेदी ने कहा- 'वह स्टार बनने की ओर हैं और दर्शक भी उन्हें पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि यही सबसे ज्यादा अहम है और मैं उनके अच्छे भाग्य की कामना करता हूं'। नोरा फतेही के पार्टनर के बारे में बात करते हुए अंगद कहते हैं- मुझे लगता है कि वह जिस तरह के पार्टनर चाहती हैं उन्हें वह जल्द मिल जाएगा। सब कुछ वक्त पर निर्भर होता है। यूनिवर्स मेरे अंदर बदलाव चाहता था जो कि हुआ भी। इसी तरह नोरा में भी बदलाव आए जिसने उन्हें स्टारडम दिया।
यह वक्त उनके स्टारडम का है जिसके बाद परिवार का समय आएगा। जिसको आप चुनौती नहीं दे सकते और बस स्वीकार कर सकते हैं। हमारे रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक कलाकार होने के नाते हमें एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। खामोशी में भी एक सम्मान होता है। हर कोई मुश्किल दौर से गुजरता है और यह आपको बेहतर व्यक्ति बनाता है, जो जरूरी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों से अपने डांस से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं।
पढ़ें: अंगद बेदी का नाम सुनते ही बौखला उठी थीं एक्स गर्लफ्रेंड, अब मिला मुहंतोड़ जवाब