फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: अंगद बेदी के पिता को नहीं पसंद आई थी सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर', ऐसा था रिएक्शन

Sun, 25 Apr 2021 07:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Apr 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Angad Bedi REVEALS his Father Bishan Singh Bedi did not like the Movie 'The Zoya Factor'
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों में एक्टिंग को लेकर। वहीं अंगद की दमदार एक्टिंग के तो सभी कायल हैं ही लेकिन इस बार अभिनेता एक बड़ा खुलासा किया है कि उनकी एक फिल्म उनके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। यहां तक कि अंगद के पिता ने उनसे कह दिया था कि उन्हें इस फिल्म में काम करने की कोई जरूरत नहीं थी।

Angad Bedi REVEALS his Father Bishan Singh Bedi did not like the Movie 'The Zoya Factor'
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि उनके पिता और रिटायर्ड क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने उन्हें सलाह दी थी कि 'द जोया फैक्टर' जैसी फिल्मों में काम नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन फिल्मों में बिल्कुल भी दम नहीं होता। साथ ही अंगद ने बताया कि उनके पिता एक मुखर व्यक्ति हैं और वह उनकी फिल्मों पर अपनी राय स्पष्ट तौर पर देते हैं।

Angad Bedi REVEALS his Father Bishan Singh Bedi did not like the Movie 'The Zoya Factor'
अंगद बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंगद आगे बताते हैं कि उनके पिता को सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इसका कारण था कि उनके अनुसार इस फिल्म में बिल्कुल भी दम नहीं था और वो कहते थे कि अंगद को यह फिल्म बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए थी। इसके अलावा अंगद ने बताया कि उनके पिता को फिल्म पिंक और द इंसाइड एज काफी पसंद आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Angad Bedi REVEALS his Father Bishan Singh Bedi did not like the Movie 'The Zoya Factor'
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि द जोया फैक्टर का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। इस फिल्म में अंगद ने रॉबिन रावल की भूमिका निभाई थी जो कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होते हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर और दुलकिर सलमान भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Angad Bedi REVEALS his Father Bishan Singh Bedi did not like the Movie 'The Zoya Factor'
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अंगद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। इसके अलावा वह फालतू, पिंक, टाइगर जिंदा है और सूरमा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed