अमेरिकी ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए प्रस्तावित एक हिंदी फिल्म के दृश्यों पर भारतीय वायुसेना ने एतराज जताया है। वायुसेना ने इन दृश्यों को फिल्म से हटाने को कहा है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता अनिल कपूर कुछ दृश्यों में वायुसेना के अफसर की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वायुसेना की आपत्ति के बाद अनिल कपूर ने एक वीडियो जारी कर इसके लिए माफी मांगी है।
वायुसेना अफसर के गलत चित्रण को लेकर नेटफ्लिक्स मुसीबत में, अनिल कपूर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विवादों में घिरी हुई है। पहले तो सोशल मीडिया का प्रयोग करने वालों ने फिल्म में अभिनय कर रहे निर्देशक अनुराग कश्यप और वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर की ट्विटर पर हुई बहस को फर्जी और बेमतलब बताया। लोगों का कहना रहा कि ये नई पीढ़ी के सामने गलत आदर्श प्रस्तुत करता है और दो वरिष्ठ और सम्मानित फिल्मकारों को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। फिर फिल्म की प्रेस कांफ्रेस में भी अनिल कपूर की भाषा लोगों को ठीक नहीं लगी।
लेकिन, मामला तब गंभीर हो गया जब बुधवार को भारतीय वायुसेना ने फिल्म के ट्रेलर की एक क्लिप ट्वीट करते हुए फिल्म निर्माताओं से इसमें भारतीय वायुसेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति की हरकतों को गलत बताते हुए फिल्म से इन दृश्यों को हटाने के निर्देश दिए। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ पर भी इससे पहले वायुसेना की छवि खराब करने के आरोप लग चुके हैं। उन्हीं दिनों सेना ने भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र लिखकर सेना पर बनने वाली फिल्मों की रिलीज से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र को अनिवार्य बनाए जाने को कहा था।
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और बाकी सामग्री अब सीधे सीधे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन है और मंत्रालय के अधिकारी अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए किसी भी डिजिटल सामग्री को आपत्तिजनक या देशहित के विरुद्ध पाकर उसे प्रसारण से प्रतिबंधित कर सकते हैं। वायुसेना का ट्वीट आते ही पहले नेटफ्लिक्स ने इस मसले पर अपनी सफाई पेश की और कहा कि संबंधित दृश्य का वायुसेना से कोई लेना देना नहीं है।
इसके बाद अनिल कपूर ने असली बात बताई और कहा कि क्लिप में दिख रहा किरदार वायुसेना का ही है लेकिन उसकी स्थिति दृश्य में बहुत गंभीर है। अनिल कपूर ने एक वीडियो जारी कर इस बात के लिए माफी भी मांगी है। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया कि वायुसेना के बताए दृश्य फिल्म में रहेंगे या हटा दिए जाएंगे।
@IAF_MCC pic.twitter.com/rGjZcD9bCT
पढ़ें: दुल्हन बनीं चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला, चैतन्य संग लिए सात फेरे

कमेंट
कमेंट X