फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बनीं चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला, चैतन्य संग लिए सात फेरे

Wed, 09 Dec 2020 08:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 09 Dec 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Niharika Konidela and Chaitanya Jonnalagadda Wedding Photos
निहारिका कोनिडेला - फोटो : Instagram

साउथ इंडियन फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। निहारिका की शाही शादी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। निहारिका आज (9 दिसंबर) चैतन्य के साथ शादी करने वाली हैं। इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी से अब निहारिका का ब्राइडल लुक सामने आया है।

Niharika Konidela and Chaitanya Jonnalagadda Wedding Photos
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

निहारिका और चैतन्य की शादी राजस्थान के उदयपुर से हो रही है। दोनों ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को अंजाम देने के लिए उदयपुर का उदय विलास पैलेस चुना है। यहां पर हाली ही में हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। वहीं आज दोनों सात फेरे लेंगे। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें से एक में निहारिका का लुक भी सामने आया है।

Niharika Konidela and Chaitanya Jonnalagadda Wedding Photos
निहारिका कोनिडेला - फोटो : Instagram

अपनी शादी के लिए निहारिका ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक को चुना है। निहारिका की दुल्हन के रूप में सजी हुई एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। लाल साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में निहारिका ने हरे रंग का ब्लाउज चुना है। इसके साथ ही उनकी ट्रेडिशनल ज्वैलरी ने उनके लुर पर चार चांद लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Niharika Konidela and Chaitanya Jonnalagadda Wedding Photos
निहारिका कोनिडेला - फोटो : Instagram

वहीं निहारिका की एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें वो अपने रिश्तेदारों से घिरी हुई बैठी हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी की कोई रस्म निभाई जा रही है। इससे पहले निहारिका की सगाई की तस्वीरें भी सामने आी थीं। निहारिका ने खुद ही इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया था।

विज्ञापन
Niharika Konidela and Chaitanya Jonnalagadda Wedding Photos
परिवार के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरन और अल्लू अर्जुन प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंचे हैं। निहारिका एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपर स्टार रामचरण औैर अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन हैं। चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।

पढ़ें: अभिनय की बजाय अदाएं दिखाती नजर आईं ऋचा चड्ढा, ‘डर्टी पिक्चर’ से आगे निकलना पहली चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed