सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

OMG! लौट आई गोद लिए ‘अनाथ’ बच्चे की असली मां, डीएनए टेस्ट के बाद इस नामी निर्देशक से मांगा अपना लाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
War Director Siddharth Anand facing problems with adopted baby boy and his biological mother
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : फाइल

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का निर्देशन कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग के साथ साथ निजी जिंदगी में भी एक फिल्म की कहानी जैसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने बच्चे को लेकर कानूनी मामले में फंस गए हैं। ये बच्चा सिद्धार्थ ने पिछले साल गोद लिया था लेकिन अब उसकी असली मां लौट आई है।

Trending Videos
War Director Siddharth Anand facing problems with adopted baby boy and his biological mother
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल सितंबर में मुंबई पुलिस को बोरीवली रेलवे स्टेशन पर दिमागी रूप से बीमार एक महिला अपने बच्चे को अपना दूध पिलाते हुए मिली। पुलिस ने जब बच्चे की गहराई से छानबीन की तो बच्चे के शरीर चोटों के तमाम निशान नजर आए। पुलिस ने बच्चे को लेकर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया और दिमागी रूप से बीमार महिला को कर्जत के श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
War Director Siddharth Anand facing problems with adopted baby boy and his biological mother
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला

मां का इलाज चल ही रहा था, इस बीच बाल कल्याण समिति ने फैमिली सर्विस सेंटर की मदद से उस बच्चे को अनाथ मानते हुए एक अनाथ आश्रम भेज दिया, जहां पहुंचे सिद्धार्थ आनंद ने गोद ले लिया। बच्चा और सिद्धार्थ दोनों एक दूसरे के साथ लगातार रहे और एक दूसरे से काफी हिल भी गए। सिद्धार्थ को उससे काफी भावनात्मक लगाव भी हो गया। लेकिन, तभी एक दिन बच्चे की असली मां ठीक होकर लौट आई। रिहैब ने फैमिली सर्विस सेंटर को उस महिला के ठीक होने का प्रमाण भी दे दिया है। बाल कल्याण समिति ने बच्चे और उस औरत के डीएनए टेस्ट करवाने की भी बात कही जो पूरा हो चुका है। महिला और बच्चे का डीएनए टेस्ट जेजे अस्पताल में करवाया गया जहां ये साबित हो गया है कि वह बच्चा उस औरत का ही है।

War Director Siddharth Anand facing problems with adopted baby boy and his biological mother
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला

अब ये मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। सिद्धार्थ आनंद इस मामले में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इस बारे में अपने साथ कुछ लोगों को लेकर बाल कल्याण समिति के दफ्तर भी गए। लेकिन, सिद्धार्थ को वहां बताया गया कि बच्चे की मां को पूरा हक है कि वह वापस अपना बच्चा पाए। क्योंकि, वह अब ठीक हो चुकी है। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को भी इसी संबंध में कदम उठाने की सलाह दी।

विज्ञापन
War Director Siddharth Anand facing problems with adopted baby boy and his biological mother
डायेरक्टर सिद्धार्थ आनन्द - फोटो : अमर उजाला

बताते हैं कि पुलिस ने समिति की बात मानते हुए बच्चे को आशा सदन आश्रम में भेज भी दिया था लेकिन उसी रात पुलिस फिर आशा अनाथ आश्रम गई और बच्चे को लेकर वापस सिद्धार्थ के हवाले कर आई। अब इस समय बच्चा सिद्धार्थ के साथ ही है। पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। बच्चे की असली मां चाहती है कि उसका बच्चा उसे वापस मिले। सिद्धार्थ की शादी ममता भाटिया से हुई है और दोनों के रणवीर नाम का एक बेटा भी है। इस बारे में सिद्धार्थ आनंद से संपर्क करने की कोशिश भी की गई लेकिन उनकी तरफ से अब तक इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed