सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शत्रुघ्न सिन्हा ने जन्मदिन मनाने से किया इनकार, गिनाईं दो बड़ी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Dec 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha decides not to celebrating birthday due to COVID-19 and farmers protest
Shatrughan Sinha

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 75 साल के हो गए हैं। नौ दिसंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी। लेकिन इस बीच सिन्हा ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का एलान किया। इसके पीछे उन्होंने दो बड़ी वजह भी बताईं।

Trending Videos
Shatrughan Sinha decides not to celebrating birthday due to COVID-19 and farmers protest
परिवार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ट्विटर

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और साथ में तीनों बच्चे सोनाक्षी, लव और कुश भी नजर आ रहे हैं। इसमें ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ग्रे जैकेट में लव और ब्लू एंड व्हाइट शर्ट में कुश काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सिन्हा ने अपना संदेश भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha decides not to celebrating birthday due to COVID-19 and farmers protest
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : फाइल

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा,  'हम यह ध्यान में रखते हुए यह सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं कि COVID-19 महामारी खत्म नहीं हुई है और हमारे किसानों के समर्थन में उचित और सबसे योग्य मांगें हैं। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस खास दिन पर मुझे लिए कामना की।'

Shatrughan Sinha decides not to celebrating birthday due to COVID-19 and farmers protest
अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : फाइल

कैसे बने बॉलीवुड स्टार
शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ। चार भाइयों में शत्रुघ्न सबसे छोटे हैं। 'रामायण' से प्रेरित होकर उनके माता पिता ने अपने चारों बच्चों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखा। शत्रुघ्न सिन्हा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पटना से की। इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से डिप्लोमा किया। शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha decides not to celebrating birthday due to COVID-19 and farmers protest
,अमिताभ बच्चन ,शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ट्विटर

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' प्रमुख हैं। शत्रु फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर उसे मशहूर कर दिया।
 

इन सात सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, शादी कर बसाया घर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed