साल 2020 खत्म होने जा रहा है। यह साल बहुत से फिल्मी सितारों के लिए खास रहा तो बहुतों की जिंदगी में निराशा आई। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लोगों के बीच डर माहौल रहा, लेकिन इस साल बहुत से फिल्म और टीवी के सितारों ने शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। ऐसे में आज हम आपको फिल्म और टीवी की दुनिया के उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2020 में शादी की।
Year Ender 2020: इन सात सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, शादी कर बसाया घर
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने नौ दिसंबर को शादी कर ली है। उससे पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। निहारिका कोनिडेला लंबे समय से चैतन्य जेवी को डेट कर रही थीं।
समीक्षा सिंह और शैल ओसवाल
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ तीन जुलाई को शादी की। दोनों ने सिंगापुर के एक गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, निर्माता-निर्देशक का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।
प्राची तेहलान और रोहित सरोह
प्राची तेहलान टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टीवी के अलावा साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया और दर्शकों के दिलों को जीता है। प्राची तेहलान ने इस साल सात अगस्त को लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोह शादी की थी।
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा
यह भी छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। पूजा बनर्जी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा गया था। पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के समय शादी करने का फैसला किया था। इतना ही नहीं वह इस साल मां भी बन गई हैं। इस साल शादी करने वालों में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का भी नाम शामिल है।
