फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

Sat, 24 Dec 2022 06:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Dec 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor birthday actor lives in raj kapoor garage know about his life struggle journey and love story
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में गिना जाता है। आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अनिल ने जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं...

Anil Kapoor birthday actor lives in raj kapoor garage know about his life struggle journey and love story
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गरीबी के दिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उनके परिवार के पास पैसों की भी तंगी थी। शुरुआती दिनों में वे राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब वे मुंबई आए थे तो सुविधा के अभाव में कुछ सालों तक राजकपूर के गैराज में रहते थे। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे। 

Anil Kapoor birthday actor lives in raj kapoor garage know about his life struggle journey and love story
Anil Kapoor - फोटो : instagram

तेलुगू फिल्मों से शुरू किया करियर

अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1979 में कदम रखा। उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे' में कैमियो किया था। स्टार के तौर पर अनिल कपूर ने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1980 में तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने हीरो का किरदार निभाया था। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए अनिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक एक करके अनिल कपूर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और लोगों के दिलों मे अपनी शानदार अदाकारी से जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor birthday actor lives in raj kapoor garage know about his life struggle journey and love story
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर की प्रेम कहानी 

कामयाबी की कहानी की तरह ही अनिल कपूर की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अपने स्ट्रगल के दौरान वे मॉडल सुनीता से मिले। सुनीता को देखते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया। उन दिनों अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। अनिल कपूर ने सुनीता से साल 19 मई 1984 में शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed