फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल इन सितारों पर कसा गया कानूनी शिकंजा, काटने पड़े कोर्ट-कचहरी के चक्कर

Fri, 23 Dec 2022 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: These Bollywood Stars In Legal Trouble in This Year From Ranveer Singh To Nora Fatehi
इस साल कानूनी पचड़ों में फंसे ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2022 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सिनेमा और फिल्मी सितारों के लिए यह वर्ष यूं तो काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष सिनेमाघरों में भी काफी रौनक रही। मगर कुछ फिल्मी हस्तियों की जिंदगी इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी है। कई स्टार्स पर इस साल कानूनी शिकंजे कसे गए, जिसके चलते उन्हें कोर्ट-कचहरी के लगातार चक्कर काटने पड़े हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, आइए जानते हैं...

Year Ender 2022: These Bollywood Stars In Legal Trouble in This Year From Ranveer Singh To Nora Fatehi
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह इस वर्ष अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर खूब चर्चा में रहे। मगर, इस फोटोशूट की वजह से उन्हें मुसीबतें भी खूब झेलनी पड़ीं। जुलाई में रणवीर तब विवादों में घिर गए, जब उन्होंने एक मैग्जीन के लिए कराए बोल्ड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर दीं। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में कई केस दर्ज हुए। पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर 'महिलाओं की भावनाओं को आहत' करने का इल्जाम लगा।

Year Ender 2022: These Bollywood Stars In Legal Trouble in This Year From Ranveer Singh To Nora Fatehi
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर मेहंदी
मशहूर गायक दलेर मेहंदी के 19 वर्ष पुराने मामले में पटियाला कोर्ट ने उनकी दो साल की सजा को बरकरार रखा था। गौरतलब है कि मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी के मामले में सजा को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि पुलिस ने बख्शीश सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर 2003 में दलेर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Scam 2003: स्टांप पेपर घोटाले के दोषी तेलगी पर बनी सीरीज पर नहीं लगेगी रोक, मुंबई की अदालत ने खारिज की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: These Bollywood Stars In Legal Trouble in This Year From Ranveer Singh To Nora Fatehi
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह
इस वर्ष रैपर-गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार लगभग सालभर की कानूनी लड़ाई के बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए। हनी सिंह ने अपनी पत्नी को एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक दिया था। रैपर की पत्नी ने उन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने हनी सिंह के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए थे।
Filmy Wrap: हनी सिंह ने अपनी मानसिक सेहत पर की बात और 'कुत्ते' का पहला गाना रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
Year Ender 2022: These Bollywood Stars In Legal Trouble in This Year From Ranveer Singh To Nora Fatehi
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज-नोरा फतेही 
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के लिए यह वर्ष काफी मुश्किलों भरा रहा है। वह अचानक तब चर्चा में आईं, जब उनका और नोरा फतेही का नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा। यह केस महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल गिरफ्तार किया। सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन का नाम पहली बार अगस्त, 2021 में सामने आया था। इस मामले में जांच एजेंसिया नोरा फतेही से भी कई बार पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा ने भी जैकलीन पर मानहानि का केस किया है।
Urfi Javed: हॉकी खिलाड़ी के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं उर्फी जावेद, बोलीं- आप जैसे लोगों की वजह से...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed