फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक साथ जड़े थे 17 थप्पड़, 30 साल बाद किया था खुलासा

Tue, 24 Dec 2019 05:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Dec 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor birthday special when Jackie Shroff Slapped Anil Kapoor 17 Times Parinda Film
Jackie Shroff and Anil Kapoor - फोटो : Social Media

सिनेमाजगत में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। ऐसे ही एक दोस्त अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ हैं। अनिल और जैकी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'राम-लखन', 'त्रिमूर्ति', 'युद्ध', 'अंदाज अपना', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'कभी ना कभी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं। बीते दिनों फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ से जुड़ा 30 साल पुराना राज खोला था। आज अनिल कपूर के जन्मदिन पर हम आपको वो किस्सा बता रहे हैं।

Anil Kapoor birthday special when Jackie Shroff Slapped Anil Kapoor 17 Times Parinda Film
Vidhu, Anil, Jackie Shroff, Anurag - फोटो : twitter

विधु विनोद चोपड़ा ने इस राज का खुलासा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके किया था। इस वीडियो में विधु के अलावा, अनुराग कश्यप, अनिल और जैकी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनिल और जैकी अपनी फिल्म 'परिंदा' (Parinda) के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने लिखा- 'अनिल कपूर हमेशा ही अपने काम के प्रति निष्ठावान रहते हैं जब बात बेहतरीन शॉट की होती है। एक परफेक्ट शॉट पाने के लिए अनिल कपूर ने 17 रिटेक लिए।'

Anil Kapoor birthday special when Jackie Shroff Slapped Anil Kapoor 17 Times Parinda Film
Jackie Shroff and Anil Kapoor - फोटो : twitter

इस वीडियो में 'परिंदा' फिल्म का एक सीन दिखाया गया है। इस सीन में अनिल कपूर और जैकी के बीच बहस हो रही होती है। इस दौरान गुस्से में जैकी अनिल के जोर से थप्पड़ मार देते हैं। इसी सीन के बारे में जैकी वीडियो में बता रहे हैं। जैकी कहते हैं-'अनिल उस दर्द को सीन में दिखाना चाहता था कि उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor birthday special when Jackie Shroff Slapped Anil Kapoor 17 Times Parinda Film
Anil Kapoor - फोटो : twitter

जैकी ने आगे कहा- 'पहला शॉट ही ठीक हो गया था और चेहरे के भाव भी एकदम ठीक मिल गए थे। अनिल ने कहा नहीं एक और। इस तरह से 17 थप्पड़ एक सीन के लिए मारे। खास बात यह है कि इसे सही में थप्पड़ मारना पड़ता था क्योंकि इसका रिएक्शन हवा में आता नहीं है।' 


विज्ञापन
Anil Kapoor birthday special when Jackie Shroff Slapped Anil Kapoor 17 Times Parinda Film
Parinda film poster - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'परिंदा' फिल्म तीन नवंबर, 1989 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थे। परिंदा में जैकी और अनिल के अलावा नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर थे।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

बिना नाम लिए नसीरुद्दीन शाह ने साधा निशाना, बोले- राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed