{"_id":"5e014a738ebc3e87da176eac","slug":"naseeruddin-shah-spoke-about-bollywood-actors-not-being-active-when-it-comes-to-political-opinions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना नाम लिए नसीरुद्दीन शाह ने साधा निशाना, बोले- राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना नाम लिए नसीरुद्दीन शाह ने साधा निशाना, बोले- राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
naseeruddin shah
- फोटो : you tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठनों और राजनेताओं ने इस कानून की आलोचना की है। हाल ही में ही एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं।
2 of 4
naseeruddin shah
मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड कलाकारों के राजनीतिक विचारों पर सक्रिय नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में बहुत कम अभिनेता हैं जो वास्तव में राजनीतिक मामलों पर बोलते हैं। लेकिन कुछ यहां बोलने से डरते भी हैं, क्योंकि वे कई चीजों के खोने से डरते हैं। हालांकि, ऐसे कलाकार हैं जो वास्तव में अपनी आवाज उठा रहे हैं और मुझे लगता है कि बैकलैश का सामना करने का डर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि एक अभिनेता के राजनीतिक दर्शन को उनके द्वारा चुनी गई फिल्मों से पहचाना जा सकता है।
3 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala
इस पहले कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था, 'हमें हमेशा शांति प्रदर्शन करना चाहिए। अपनी भड़ास निकालने के लिए बसों को, रेलों को और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल सही नहीं है। देश की पूरी जनसंख्या में से सिर्फ तीन या चार प्रतिशत लोग टैक्स भरते हैं, बाकी सब उसी के सहारे पलते हैं। तो इसकी भरपाई कौन करेगा। देश में भुखमरी फैली हुई है। ऐसे में इस तरह की हिंसा करना मूर्खों की निशानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jaaved jaaferi
- फोटो : social media
वहीं जावेद जाफरी का इस मामले पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं? आपने कहा था हम स्कूल बनाएंगे, शिक्षा देंगे, बेरोजगारी कम करेंगे। वो बात नहीं करते आप। आप ये बोलते हैं मंदिर यही बनाएंगे और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए, मुल्क को बनाओ। ये जो नागरिकता संशोधन कानून है बहुत खतरनाक है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।