फिल्म मेकर अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। सामजिक मुद्दों पर वह खुलकर बोलते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हाल ही में CAA और NRC पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की। अनुराग एक बार फिर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
राहुल गांधी पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- 'इनसे न हो पाएगा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक शिवम विज नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा था, 'दिल्ली पुलिस का अनुमति से इनकार सिर्फ एक बहाना हो सकता है। बहुत से लोग धारा 144 की अवहेलना का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कल रविवार है तुम देखो। आप रविवार को राहुल गांधी से काम करने की उम्मीद कैसे करते हैं?'
Delhi Police permission denial may just be an excuse. So many people protesting in defiance of Section 144. But tomorrow is a Sunday you see. How do you expect Rahul Gandhi to work on a Sunday?
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा? उनको बोलो वो सियोल में ही रहें, हो सके तो टोक्यो जाएं, यहां उनकी जरुरत नहीं है।'
Bhai Rahul Gandhi se na ho payega ? Usko bolo woh Seoul me hi rahe .. ho sake to Tokyo chala jaye .. yahan uski zaroorat nahin hai .. https://t.co/IdcCNeBbvj
बीते दिनों अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स कम होने की शिकायत की थी। अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।'
अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।