फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने इस साल एक भी फिल्म में नहीं किया काम, फिर भी कमा लिए 124 करोड़ रुपये, जानिए कैसे

Tue, 24 Dec 2019 12:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Dec 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forbes India 2019 Shah rukh Khan earned 124 crore rupees without doing any film know his income
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का ये साल बिना फिल्म के रहा है। इस साल उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं हुई। इसके बावजूद शाहरुख खान फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 हस्तियों की सूची में नंबर छह पर रहे। एक भी फिल्म ना रिलीज होने के बाद भी शाहरुख खान ने साल 2019 में करोड़ों रुपये कमाए हैं। ऐसे में उनकी कमाई को लेकर इस बात की चर्चा है कि आखिरी किंग खान ने ये करोड़ों रुपये कमाए कैसे ? आज हम आपको बताते हैं कैसे।

Forbes India 2019 Shah rukh Khan earned 124 crore rupees without doing any film know his income
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

फोर्ब्स इंडिया ने हाल ही में टॉप 100 हस्तियों की सूची जारी की। इस लिस्ट में फोर्ब्स इंडिया ने शाहरुख खान की कमाई के बारे में भी बताया है। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, शाहरुख खान ने साल 2019 में 124 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं साल 2018 में उन्होंने कुल 56 करोड़ की कमाई थी, जबकि साल 2017 में शाहरुख खान की कुल कमाई 170.5 करोड़ रुपये थी।

Forbes India 2019 Shah rukh Khan earned 124 crore rupees without doing any film know his income
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, शाहरुख खान की कमाई का स्त्रोत केवल फिल्म नहीं है। वह कलाकार के अलावा बिजनेसमैन भी हैं। जिसकी वजह से उन्होंने इस साल 124 करोड़ रुपये कमाए हैं। उनके बिजनेस की बात करें तो उन्होंने विज्ञापन जैसे कई प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले रखे हैं। अभी शाहरुख खान के साथ करीब 14 ब्रांड्स जुड़े हुए हैं, जिसमें आईसीआईसीआई, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, बायजूस, लक्स, हुंडई जैसे बड़े नाम ब्रांड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Forbes India 2019 Shah rukh Khan earned 124 crore rupees without doing any film know his income
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai

इन सबके अलावा शाहरुख खान का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस साल नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड रिलीज हुई। इस वेब सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। यानी शाहरुख खान ने इस साल विज्ञापन और वेब सीरीज के जरिए करोड़ों रुपये कमाए हैं। आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची जारी हो गई है। इस बार की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कमाई के मामले में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों पर तो भारी पड़े ही हैं। 

विज्ञापन
Forbes India 2019 Shah rukh Khan earned 124 crore rupees without doing any film know his income
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही वो बॉलीवुड सितारों जैसे सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी आगे हैं। विराट कोहली ने सलमान खान को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं अक्षय कुमार की पिछली साल से एक पायदान ऊपर आ चुके हैं। बता दें कि पिछले साल की सूची में सलमान खान पहले, विराट कोहली दूसरे और अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर थे। गौरतलब है कि लिस्ट के लिए सेलेब्स का चयन अनुमानित आय और प्रिंट-सोशल मीडिया पर उनकी प्रसिद्धि के आधार पर किया जाता है।

पढ़ें: मलाइका से तलाक लेने पर फिर आया अरबाज खान का बयान, अलग होने की असली वजह का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed