फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 को मिलेगा अमिताभ को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और 'छपाक' पर लगे कहानी चोरी के आरोप, पांच खबरें

Mon, 23 Dec 2019 09:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Dec 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
five news of Amitabh Bachchan Ranveer Singh Sara Ali Khan Sunny Leone Deepika Padukone
Amitabh Bachchan,Chhapaak - फोटो : amar ujala

29 दिसंबर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन


दिल्ली में 23 दिसंबर को हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अमिताभ बच्चन ने शिरकत नहीं की। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई है। इसके चलते अब अमिताभ बच्चन चाह कर भी सिनेमा जगत के इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने में असमर्थ रहे। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन को 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। 

रणवीर सिंह का बाथरूम डांस वीडियो वायरल

five news of Amitabh Bachchan Ranveer Singh Sara Ali Khan Sunny Leone Deepika Padukone
ranveer Singh - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पर्दे के अलावा पर्दे की पीछे भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी मस्ती भरी हरकतें हमेशा सुर्खियों में रहती है। इन दिनों उनका बाथरूम में डांस वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में वह शावर लेते हुआ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे काजोल और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का सुपरहिट गाना मेरे ख्वाबों में जो आये पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह के इस बाथरूम वीडियो को ranveer.deepikaa नाम के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mere khwabon me jo aye 😝😝🤣😍☺☺ .. . . . #deepveer #deepikapadukone #ranveersingh #deepika #ranveer #aliabhatt #ranbirkapoor #sunnyleone #akshaykumar #salmankhan #shahrukhkhan #katrinakaif #jacquilinefernandez #parineetichopra #kartikaaryan #saraalikhan #vickykaushal #sonamkapoor #hrithikroshan #tigershroff #shilpashetty #Anushkasharma #shraddhakapoor #shahidkapoor #tapseepannu #love #iloveyou #bollywood #actress

A post shared by deepikaranveerpadukone (@ranveer.deepikaa) on

माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमकर नाचतीं सारा अली खान

five news of Amitabh Bachchan Ranveer Singh Sara Ali Khan Sunny Leone Deepika Padukone
Sara Ali Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमकर नाचती नजर आ रही हैं। सारा अली खान वीडियो में सुपरहिट गाने 'एक दो तीन' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को saraalikhan29 नाम के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सोशल मीडिया पर सारा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सारा के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sara dance performance at award 🏅 show ❤😍😘😘 Old & new song 😘🔥🔥 • • • #saraalikhanpataudi #sarah #sara #smile #srk #salmankhan #saraalikhan #fitness #followforfollowback #art #actress #aliabhatt #deepikapadukone #instadaily #iloveyou #instagrammers #instagram #photogram #photography #photooftheday #priyankachopra #mylove #mybae #myangel #motivation #myworld #bollywoodstar #bwstlyeoftheday #bollywood #bollywoodactress

A post shared by Sara Ali Khan 💫 (@saraalikhan29) on

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी लियोनी का वीडियो वायरल

five news of Amitabh Bachchan Ranveer Singh Sara Ali Khan Sunny Leone Deepika Padukone
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ऐसे में उन्होंने समुद्र किनारे पोज देते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ने अपने इस वीडियो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जहां उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Holiday break!! 🏖️👙 #SunnyLeone

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की छपाक पर लगे कहानी चोरी के आरोप

five news of Amitabh Bachchan Ranveer Singh Sara Ali Khan Sunny Leone Deepika Padukone
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच 'छपाक' फिल्म का इंतजार कर रहे है दर्शकों के लिए बुरी खबर है। इस फिल्म के मेकर्स पर एक लेखक ने कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है। राकेश भारती नाम के लेखक ने फिल्म पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाते हुए 'छपाक' के मेकर्स के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने 'छपाक' को लेकर कहा है कि इस फिल्म की कहानी को उन्होंने लिखा है। इसलिए वह चाहते हैं फिल्म में उन्हें बतौर राइटर क्रेडिट दिया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed