फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना ने प्रदर्शनकारियों को दिया 'सोर लूजर' का तमगा, नागरिकता कानून का किया समर्थन

Mon, 23 Dec 2019 09:15 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: anand anand Updated Mon, 23 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Panga actress Kangana Ranaut called loser who protest against citizenship amendment act 2019
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala

सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि जो लोग नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वह अपनी गलती को दूसरों पर थोपने वाले इंसान है। ऐसे लोगों का अपना कुछ नहीं होता, वह सिर्फ दूसरों के दिए हुए पर पलते हैं। मुंबई में अपनी फिल्म 'पंगा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने यह बात कही। 

Panga actress Kangana Ranaut called loser who protest against citizenship amendment act 2019
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai

उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'हमें हमेशा शांति प्रदर्शन करना चाहिए। अपनी भड़ास निकालने के लिए बसों को, रेलों को और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल सही नहीं है। देश की पूरी जनसंख्या में से सिर्फ तीन या चार प्रतिशत लोग टैक्स भरते हैं, बाकी सब उसी के सहारे पलते हैं। तो इसकी भरपाई कौन करेगा। देश में भुखमरी फैली हुई है। ऐसे में इस तरह की हिंसा करना मूर्खों की निशानी है।'

Panga actress Kangana Ranaut called loser who protest against citizenship amendment act 2019
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कंगना कहती हैं, 'हमारा देश पहले से ही स्वतंत्र है, तो फिर आपको किससे आजादी चाहिए? अंग्रेजों के समय में दंगे करना, देश बंद करवा देना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अच्छा लगता था, लेकिन अब सत्ता में बैठे लोग आपके ही बीच के लोग हैं। ये इटली या जापान से नहीं आए हैं। जब वह अपने घोषणा पत्र में लिखे हुए वादों को पूरा कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला है, तो इसमें गलत क्या है? क्या यह लोकतंत्र नहीं है? अगर आप इसके खिलाफ जाते हैं, तो आप सोर लूजर (अपनी खुद की गलती से हुए नुकसान का इल्जाम दूसरे पर डालने वाला) हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Panga actress Kangana Ranaut called loser who protest against citizenship amendment act 2019
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत एक ऐसी महिला 'जया निगम' का किरदार निभाने जा रही हैं, जिसके सपने मां बनने के बाद भी जिंदा हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा भी कायम है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 

पढ़ें: ऋतिक और दीपिका की जोड़ी बनने की खबर निकली फेक न्यूज, 'द्रौपदी' में नहीं निभा रहे कृष्ण का किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed