फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका से तलाक लेने पर फिर आया अरबाज खान का बयान, अलग होने की असली वजह का किया खुलासा

Mon, 23 Dec 2019 08:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Dec 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan talk about Malaika Arora and son arhaan custody after Divorce with Malaika Arora
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक लेने के बाद भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों ने 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान बहुत बार अपने तलाक के बारे में मीडिया से खुलकर बोल चुके हैं। अब अरबाज ने बताया है कि एक बेटा होने के बाद तलाक लेने कितना मुश्किल फैसला होता है। 

Arbaaz Khan talk about Malaika Arora and son arhaan custody after Divorce with Malaika Arora
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज खान ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म दबंग 3 के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बातें की हैं। मलाइका से तलाक पर बात करते हुए अरबाज ने कहा है कि, ''जब आपका बच्चा होता है तो इस तरह की जरूरी फैसले लेना काफी मुश्किल होता है। एक समय आ गया था जहां इस तरह समीकरण को जल्द से जल्द ठीक करने की जरूरत थी जो एकमात्र तरीका था।''

Arbaaz Khan talk about Malaika Arora and son arhaan custody after Divorce with Malaika Arora
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज खान ने आगे कहा कि, ''मेरा बेटा अरहान उस समय केवल 12 साल का था, वह चीजों को अच्छे से समझता था। वह जानता था कि क्या चल रहा था। उसको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं थी।" अरबाज के अनुसार बेेटे अरहान की कस्टडी को लेकर उनके और मलाइका के बीच किसी भी तरह को कई विवाद नहीं हुआ था। अरबाज ने कहा, ''मलाइका को बेटे की कस्टडी दी गई। मैं हमेशा बेटे के साथ हूं। उसे (मलाइका) बेटे की कस्टडी मिली। मैं इसके लिए लड़ा नहीं। क्योंकि मुझे लगा कि बच्चा छोटा है, उसे मां की जरूरत है। अब अरहान 17 साल का है। जल्दी ही 18 का होगा और अपने मर्जी से सोचेगा कि उसे किसके साथ रहना है। बहुत प्यारा बच्चा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan talk about Malaika Arora and son arhaan custody after Divorce with Malaika Arora
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। कई मौके पर इन दोनों को एक साथ देखा गया। यहां तक कि जॉर्जिया अरबाज के घर गणेश महोत्सव के दौरान भी दिखी थीं। तभी से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में अरबाज ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। ई टाइम्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं। मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Arbaaz Khan talk about Malaika Arora and son arhaan custody after Divorce with Malaika Arora
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज ने आगे कहा- 'मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं। जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।' अरबाज ने मलाइका से साल 2017 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद जहां अरबाज मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे तो वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को। कुछ महीने पहले अरबाज एक इवेंट में गए थे जहां पर उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की थी। 

पढ़ें: मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के बर्थडे पर दी पार्टी, अनन्या-शनाया समेत ये सितारे भी हुए स्पॉट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed