{"_id":"5c08d858bdec2241b771026b","slug":"anil-kapoor-gives-green-signal-to-arjun-kapoor-and-malaika-arora-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से खुश नहीं हैं पिता बोनी कपूर, चाचा अनिल ने दे दी मंजूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से खुश नहीं हैं पिता बोनी कपूर, चाचा अनिल ने दे दी मंजूरी
Thu, 06 Dec 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arjun
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों को लेकर मीडिया में खूब चर्चा हो रही है । पिछले दो-तीन महीने से दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और आउटिंग करते देखा जा रहा है । इन दोनों से कई बार उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया लेकिन किसी ने भी प्यार में होने की बात नहीं कबूली ।
2 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
वहीं मलाइका के साथ रिश्ते को लेकर चाचा अनिल कपूर का बयान सामने आ गया है । हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया है । उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया है ऐसा लगता है कि वह इस रिश्ते से वो खुश हैं ।
अनिल कपूर ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर मेरा भतीजा खुश है तो मैं भी खुश हूं । इस मामले पर फिलहाल मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा लेकिन एक परिवार के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने से मुझे भी खुशी होगी ।' अनिल के जवाब से ऐसा लगा कि अर्जुन-मलाइका की मर्जी के बिना वो खुलकर इस खुशी का इजहार नहीं करना चाहते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora
बता दें कि अभी हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका ने अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है । वे अपने रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से पिता बोनी कपूर खुश नहीं हैं। जब दो साल पहले दोनों के रिश्ते की खबर आई थी तो बोनी ने अर्जुन से कहा था कि वो मलाइका से दूर रहें।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
बोनी को डर था कि सलमान खान की भाभी को डेट करने के चलते अर्जुन का करियर खराब हो सकता है । वहीं सलमान खान भी इस रिश्ते को लेकर काफी नाराज थे । मलाइका की वजह से ही सलमान ने अर्जुन से दूरियां बना लीं। साथ ही ये भी खबर थी कि मलाइका-अर्जुन की करीबियों की वजह से ही अरबाज से उनका तलाक हुआ ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।