आम लोग हों या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फेस ऐप चैलेंज का खुमार छाया हुआ है। तभी तो अर्जुन कपूर से लेकर वरुण धवन समेत कई एक्टर्स ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बूढ़े नजर आ रहे हैं लेकिन इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसा है जिसकी उम्र को फेस ऐप भी मात नहीं दे पाया।
अनिल कपूर की उम्र से फेस ऐप भी खा गया मात, फैंस के Memes देख एक्टर ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के फैंस ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिनमें फेस ऐप के बाद दूसरे स्टार्स तो बूढ़े नजर आने लगे हैं लेकिन अनिल कपूर अब भी वैसे ही दिख रहे हैं। 62 वर्षीय अनिल कपूर अपने लुक से अभी भी यंगस्टर को मात देते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर फैंस अक्सर ऐसे मीम्स बनाते रहते हैं। कई बार अनिल कपूर फैंस के ऐसे मीम रिट्वीट भी करते हैं।
अब इसी तस्वीर को देखिए जिसमें रणबीर कपूर, सलमान खान और ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं लेकिन अनिल कपूर के आगे कोई नहीं टिकता। फैंस के ऐसे मीम देखकर अनिल कपूर भी एंजॉय कर रहे हैं। उनका कहना है कि 'लोगों की रचनात्मकता से बहुत खुश हूं और मनोरंजन कर रहा हूं। वो हमेशा मुझे सरप्राइज कर देते हैं। मुझे खुशी है कि मैं लोगों का मनोरंजन कर पा रहा हूं।'
Bollywood stars after Using the face app except Anil Kapoor who did not age 🤣🤣💪🤳🤙@BeingSalmanKhan @AnilKapoor @iHrithik ❤️❤️💙💙🎶 pic.twitter.com/Jrm6z7at2R
करीब 3 दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे अनिल कपूर के लिए शानदार समय रहा। इस दौरान वो प्रोफेशनल फ्रंट के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी हिट रहे। करियर में शायद ही ऐसा कोई पड़ाव आया हो जब अनिल कपूर की फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो।
अनिल कपूर की अगली फिल्म मलंग है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगे। मलंग के अलावा अनिल के खाते में फिल्म तख्त भी है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी।