शनिवार को रिया कपूर ने करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी काफी निजी थी जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। बेटी रिया कपूर की शादी के बाद अनिल कपूर ने सोमवार को अपने जुहू के घर पर एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। इस वेडिंग रिसेप्शन में अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित पूरा कपूर परिवार तो शामिल हुआ ही, लेकिन इसी के साथ इस खास मौके पर चार चांद लगाने के लिए इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने के लिए फरहा खान, कुणाल रावल सहित उनके फिल्म जगत से कई करीबी दोस्त पहुंचे।
रिया कपूर और करण बूलानी का रिसेप्शन: बेटी के साथ जमकर नाचे अनिल कपूर, फराह खान ने साझा की वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बेटी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
इस वीडियो में रिया कपूर और अनिल कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो में अनिल कपूर के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही है तो वहीं रिया भी अपने पिता के साथ उस समय को एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। ये दोनों सोनम कपूर के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस कर रहे हैं। इसके अलावा भी इन दोनों के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
14 अगस्त को बंधे थे शादी के बंधन में
14 अगस्त को रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए थे। बेटी की शादी के बाद अनिल कपूर भी बेहद खुश नजर आए। इस खास मौके पर परिवार व चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे। अनिल कपूर बेटी की शादी के बाद घर के बाहर आए और उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के मिठाई बांटी। इस दौरान अनिल कपूर के चेहरे पर वही चमक थी जो एक बेटी के बाप के चेहरे पर उसकी शादी के बाद होती। इस दौरान अनिल कपूर सभी से अपनी बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे।
रिया ने सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीर
अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए रिया कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा था रिया ने लिखा, 12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे।
आयशा के सेट पर हुई थी मुलाकात
रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।