बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। इसमें अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी शामिल है जो फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। फॉरेवर यंग कहे जाने वाले अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अनिल ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रनिंग करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो: 64 साल के अनिल कपूर का जज्बा देख हैरान हुए फैंस, ओलंपिक के लिए बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि वह ट्रैक पर काफी तेजी से दौड़ रहे हैं। साथ ही पीछे से उनके ट्रेनर की आवाज भी आ रही है जो उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। अनिल कपूर ने इस तरह से ओलंपिक के लिए देश की टीम का उत्साह बढ़ाया है।
अनिल कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्शन में दौड़ना। फिर से ट्रैक पर आने से बहुत खुश हूं। टोक्यो में हमारे भारतीय एथलीटों से प्रेरित हूं जो पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।' बता दें, टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और 8 अगस्त तक चलेंगे। यह कार्यक्रम पिछले साल आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
अनिल की इस वीडियो पर काफी लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप प्रेरणा हो' तो वहीं कुछ उन्हें देखकर हैरान रह गए हैं और लिखा - वाह। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अनिल अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर चुके हैं। वो अपने वर्कआउट की तस्वीरों से हर किसी को प्रेरित करने की कोशिश करते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिटनेस की ओर ध्यान दें।
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज अनुराग कश्यप की फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आए थे। इसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह के साथ काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म 'एनिमल' में वह रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे।