अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। आज अनिल कपूर अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 64 साल है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वे कभी गैराज में रहने को भी मजबूर हुए थे। दरअसल अनिल कपूर को शुरुआत में आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ा था और पैसे की कमी के चलते उन्हें राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था। अब अनिल कपूर मुंबई में अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर के इसके अलावा भी दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में फ्लैट्स हैं? नहीं जानते होंगे ना, इस पैकेज में आपको दिखाते हैं अनिल कपूर के सभी घरों की तस्वीरें...
Anil Kapoor Birthday: कभी गैराज में रहने को मजबूर थे अनिल कपूर, अब दुबई से लेकर लंदन तक में खरीद रखे हैं लग्जरी घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई
सबसे पहले आपको दिखाते हैं अनिल कपूर का मुंबई स्थित बंगला। अनिल कपूर मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। यहीं पर उनका बंगला भी है जो बेहद ही लग्जीरियस है। इस बंगले में अनिल कपूर पत्नी सुनीता कपूर, बेटी रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ रहते हैं। इस घर का लुक बेहद खूबसूरत और शानदार है। घर के लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। इसके अलावा अनिल कपूर के इस बंगले में अलग से एक मूवी रूम बनाया गया है। जहां बैठकर आराम से फिल्में देखी जा सकती हैं। मूवी रूम के अलावा घर में अलग से एक ड्रेसिंग रूम भी बनाया गया है जहां से कई बार रिया सोनम और हर्षवर्धन की तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। घर में सभी बच्चों के कमरे भी अपनी- अपनी पसंद के बने हुए हैं।
कैलिफोर्निया
अभिनेता अनिल कपूर का एक बंगला कैलिफोर्निया में भी है। दरअसल अनिल के बेटे हर्षवर्धन कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अनिल ने बेटे के लिए कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। इस 3BHK अपार्टमेंट में बैकयार्ड में समुद्र तट है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अपार्टमेंट की कीमत एक मिलियन डॉलर से अधिक है।
लंदन
अनिल कपूर का एक घर लंदन में भी है। लंदन के मेफेयर (Mayfair) अपार्टमेंट में अनिल कपूर कईबार समय बिताते नजर आते हैं। अनिल ही नहीं बल्कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी यहां पर समय बिताते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को अपना ये घर बेहद पसंद है, ये घर उन्हें एक पुरानी दुनिया का हिस्सा लगता है।
दुबई
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर दुबई में है। दुबई स्थित अनिल कपूर का ये 2 BHK फ्लैट उन्होंने '24' की शूटिंग के दौरान खरीदा था। अनिल का ये फ्लैट डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में है। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि ये अपार्टमेंट काफी सस्ता और अच्छी लोकेशन पर बना हुआ है। जो उन्हें बहुत पसंद है।
पढ़ें: इन हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी नाम सुनकर रख लेंगे कानों पर हाथ, पोस्टर देखकर ही छूट जाएगी हंसी