फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kpoor: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व

Wed, 10 May 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 May 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor praised Sonam Kapoor after coronation honour calls her the face and voice of this generation
अनिल कपूर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर हिंदी सिनेमा में काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं। हाल ही में, अनिल कपूर ने सोनम की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने वाली सोनम की कुछ तस्वीरें साझा की है।

Anil Kapoor praised Sonam Kapoor after coronation honour calls her the face and voice of this generation
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनिल कपूर और सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर अपनी स्पीच को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं और यूजर्स के तंज का शिकार हुई थीं, लेकिन अब हाल ही में, पिता अनिल कपूर ने अपनी बेटी की तारीफ कर के सबकी बोलती बंद कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अनिल कपूर ने क्या कहा है।

Robert De Niro: 79 साल की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने रॉबर्ट डी नीरो, 'गॉडफादर' फेम एक्टर ने जताई खुशी

Anil Kapoor praised Sonam Kapoor after coronation honour calls her the face and voice of this generation
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल ने एक नोट साझा करते हुए लिखा,  'सोनम ने हमेशा अलग तरीके से काम किया है और जब उन्हें दर्शकों द्वारा पहचाना जाता है और उनकी सराहना की जाती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। सभी कॉमनवेल्थ देशों को संबोधित करने के लिए रॉयल्टी के बीच आमंत्रित किया जाना एक सम्मान की बात है और वहां पर सोनम को वहां देखकर मुझे बहुत ही गर्व हो रहा था।’

Madhur Bhandarkar: सुशांत को लेकर मधुर भंडारकर ने कह दी बड़ी बात, बोले- शायद इंडस्ट्री ने उन्हें नजरअंदाज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor praised Sonam Kapoor after coronation honour calls her the face and voice of this generation
अनिल कपूर - फोटो : Social media

अभिनेता ने आगे लिखा,  ‘मेरा ऐसा मानना है कि एकता, सद्भाव और रचनात्मकता के एक नए युग में लाने के लिए सोनम को और भी शानदार कलाकारों के साथ वैश्विक मंच पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।  एक पिता और भारतीय फिल्म बिरादरी के एक सदस्य के रूप में मेरी बेटी इस पीढ़ी की आवाज बनी यह देखकर ही मुझे बहुत गर्व होता है और आज शायद मुझ से ज्यादा खुश पिता और कोई नहीं होगा।’

Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य को डेट कर रहीं शोभिता धुलिपाला? अभिनेत्री ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Anil Kapoor praised Sonam Kapoor after coronation honour calls her the face and voice of this generation
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया सोशल मीडिया पर हर तरफ लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लग गई। अपने पिता के इस इमोशनल पोस्ट का जवाब देते हुए सोनम ने लिखा, , 'लव यू सो मच! यह मेरी सबसे बड़ी जीत है।' आपको बता दें कि बेटे वायु आहूजा के जन्म के बाद सोनम ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि, वह जल्द बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed