फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं तैमूर के साथ गुंडे 2 में नजर आऊंगा', वायरल हुए मीम्स को लेकर अनिल कपूर बोले-अच्छा है..

Mon, 11 Mar 2019 03:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 11 Mar 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor reaction when capared to taimur ali khan
taimur, anil kapoor - फोटो : social media

करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान की पॉपुलिरिटी इतनी ज्यादा है कि कई बार तो उनकी तुलना बड़े सुपरस्टार से भी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ 62 वर्षीय अनिल कपूर के साथ। अनिल कपूर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है और आज भी वो जवां ही दिखते हैं। सोशल मीडिया पर जब फैंस उनकी ऐसी तस्वीरें शेयर कीं तो आखिर अनिल कपूर ने क्या रिएक्शन दिया। आगे की स्लाइड में पढ़िए।

anil kapoor reaction when capared to taimur ali khan
anil kapoor

सोशल मीडिया पर फैंस ने अनिल कपूर और तैमूर को लेकर लिखा कि वो तो तैमूर के साथ भी फिल्में करते हुए दिखेंगे। जिसके बाद अनिल कपूर ने जवाब में लिखा कि 'आप सभी के प्यार और सोशल मीडिया पर जो मीम्स छाए हुए हैं उनका शुक्रिया।'

anil kapoor reaction when capared to taimur ali khan
Anil Kapoor - फोटो : instagram

अनिल कपूर ने आगे लिखा कि 'जो लोग मेरे लिए पोस्ट कर रहे हैं। मुझे सभी अच्छे लगे। खासकर वह, जिसमें कहा गया है कि मैं तैमूर के साथ गुंडे 2 में नजर आऊंगा। पिछले 35 सालों से में अपने किरदारों की उम्र में ढलने की कोशिश करता रहा हूं और अपने डायरेक्टर्स और राइटर्स की डिमांड को पूरा करता रहा हूं। मेरा मानना है कि इंसान का बेहतर बनना सिर्फ तब रुकता है जब वह खुद बेहतर बनना बंद कर देता है और फिलहाल तो मेरा रुकने का कोई इरादा नहीं है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor reaction when capared to taimur ali khan
anil kapoor - फोटो : instagram

हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनिल कपूर के अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पाटनी भी नजर आईं। जैसे ही यह फोटो अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके फैंस ने उन्हें इस तस्वीर में सबसे यंग बताया और तरह-तरह के कमेंट्स किए।  

विज्ञापन
anil kapoor reaction when capared to taimur ali khan
Total Dhamaal - फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 150 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में अजय देवगन और ईशा गुप्ता की भी मुख्य भूमिका है। इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed