अनिल कपूर ने क्यों करवाया बेटे का ब्रेकअप, कोएना ने सलमान को क्या दी सलाह, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू के आरोपों से घिरे अनु मलिक की जब टीवी शो इंडियन आइडल में वापसी हुई तो सिंगर सोना मोहापात्रा ने उन पर और उनके शो पर दोबारा निशाना साधा था। जिसके बाद एक्टर अभय देओल ने इस मामले में सोना का समर्थन किया है। जिससे सोना काफी खुश नजर आ रही हैं। सोना ने उनके ट्वीट को शेयर कर अभय का शुक्रिया अदा किया है।
The first actor from our industry to extend support, @AbhayDeol . Has always been a man with a mind of his own & has made his own road to travel in. Walks his talk! Thank you & big love. Also thank you for being on the right side of history. 🧚🏿♀️🙏🏾🔴 pic.twitter.com/qJ83gWypaF
— ShutUpSona (@sonamohapatra) November 8, 2019
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में एक्ट्रेस कोयना मित्रा भी आई थीं। कोयना शो के दूसरे हफ्ते में ही कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गई थीं। शो से बाहर होने के बाद कोयना ने अब सलमान को हिदायत दी है। कि वे शो में पक्षपात ना करें। दरअसल कोयना ने ट्वीट कर कहा है कि सलमान शहनाज का फेवर कर रहे हैं। उन्हें शहनाज के खिलाफ स्टैंड लेना ही होगा। गौरतलब है कि कोयना ने शो से बाहर आते ही सलमान पर पक्षपात का आरोप लगाया था।
Embarrassed!!!
— Koena Mitra (@koenamitra) November 7, 2019
Big Man @BeingSalmanKhan, when will the real Salman Khan stand up? Your so called entertainer, innocent, baby Sana is an embarrassment!! And mocking somebody's profession isn't kool. #TehseenPoonawala
Well, money can't buy class. #AsimRiaz#BB13 #BigBoss13 https://t.co/HkTMm12Fn3
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म के निर्माता करण जौहर का आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेते हुए कार्तिक ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है, 'धर्मा रिवाज धर्मा की फिल्म शुरू करने से पहले ये रस्म निभानी पड़ती है'। बता दें कि फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
तैमूर अली खान ऐसे स्टार किड हैं जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो मम्मी करीना कपूर खान के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। इस तस्वीर में तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। तैमूर के हाथ में तिरंगा भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि करीना कपूर चंडीगढ़, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ की शूटिंग के सिलसिले में जा रही हैं।
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on