फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वो 7 दिन' ने बदल दी थी अनिल कपूर की जिंदगी, अभिनेता ने ताजा कीं 36 साल पुरानी यादें

Tue, 03 Sep 2019 12:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor remember his struggle days with shared 36 years old photo
Anil Kapoor - फोटो : social media
अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बड़े पर्दे पर अनिल कपूर का एक दौर रह चुका है, इस बात को मान लिया जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। वहीं उन्होंने अब बॉलीवुड में अपनी 36 साल पुरानी याद को ताजा करते हुए बताया कि उनके फिल्मी करियर में कब बड़ा बदलाव आया था। 
Anil Kapoor remember his struggle days with shared 36 years old photo
anil kapoor - फोटो : social media
Movies N Memories नाम के ट्विटर हैंडल ने 36 साल पुरानी अनिल कपूर की फिल्म 'वो सात दिन' को याद किया। इस ट्विटर हैंडल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मास्ट राजू के साथ फिल्म वो सात दिन (1983) में अनिल कपूर, ये फिल्म उनके करियर के लिए बेहद खास रही थी।' अनिल कपूर ने Movies N Memories के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। 
Anil Kapoor remember his struggle days with shared 36 years old photo
Anil Kapoor, Sunita Kapoor - फोटो : social media
अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा- 'साल 1977 से 1983 तक मैं काम कर रहा था। मैं अपने अभिनय को दिखाने के लिए बहुत संघर्ष कर रहा था कि मुझे एक मौका मिला जाए। इन सब चीज का मौका मुझे वो 7 दिन में मिला, जिसमें मेरी जिंदगी बदल देने वाला अभिनय था। इसके बाद से मेरे सारे सपने सच होते गए। आज तक मुझे लगता है कि मैं जो कर रहा हूं वह करने में धन्य है!।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor remember his struggle days with shared 36 years old photo
Anil Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
अनिल कपूर के फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'वो सात दिन' में अनिल कपूर के साथ नसीरुद्दीन शाह और पद्मिनी कोल्हापुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1983 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन बापू साहब ने किया था। 
विज्ञापन
Anil Kapoor remember his struggle days with shared 36 years old photo
anil kapoor - फोटो : instagram
अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'टोटल धमाल' में नजर आए थे। उनकी ये दोनों ही मल्टीस्टारर फिल्म थी। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' बॉक्स ऑफिस जहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी वहीं फिल्म 'टोटल धमाल' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

पढ़ें: गणपति बप्पा के साथ तस्वीर साझा करते ही ट्रोल हुईं सारा अली खान, फैंस ने दिलाई मुहर्रम की याद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed