अभिनेता अनिल कपूर ने बीते 19 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाई। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 36 साल हो गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं। अब अनिल कपूर ने बताया कि खुशी के इस मौके पर वो एक 'क्राइम' कर बैठे। वो क्राइम क्या है, उन्होंने खुद ही इसका खुलासा भी किया।
शादी की सालगिरह के दिन अनिल कपूर ने किया था ये 'क्राइम', बोले- 'कोई पछतावा नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने एक वीडियो साझा करते हुए माना कि उन्होंने क्राइम किया है। यही नहीं ये करते हुए उन्हें अच्छा भी लगा। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल, सालगिरह के दिन अनिल कपूर खुद को केक खाने से रोक नहीं पाए। इन दिनों अनिल कपूर अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में केक खाना उनके लिए किसी क्राइम से कम नहीं है।
अनिल कपूर ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वो साइक्लिंग (Cycling) कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, ‘मैंने अपने अपराध को बहुत एन्जॉय किया। सारा केक खा लिया। अब वक्त है कैलोरीज को बर्न करने का।'
I enjoyed committing the crime - eating all the anniversary cakes ...
now I must do the time and burn off those calories! pic.twitter.com/5YsCP8bnnp
इससे पहले अनिल कपूर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'एक लंबी प्रेम कहानी की शुरुआत है 17 मई की रात, मैंने एक अहम फिल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा फैसला था और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा कदम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं, हम प्रपोज डे भी मनाते हैं।'
लॉकडाउन में अनिल कपूर अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। अनिल कपूर ने अपनी तस्वीरों के साथ बताया था कि ये किसी भी उम्र में हासिल किया जा सकता है। उन्होंने ऐसी बॉडी बनाने के लिए किसी सप्लीमेंट्स का सहारा नहीं लिया।
मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई'