‘लोग कहते हैं एक्टर्स क्यों नहीं बोलते’, दीया मिर्जा के समर्थन में उतरीं ऋचा चड्ढा; ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Richa Chadha Supports Dia Mirza: अभिनेत्री रिचा चड्ढा दीया मिर्जा के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। जानिए उन्होंने ट्रोल्स को किस तरह लताड़ा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर दीया मिर्जा को ऑनलाइन ट्रोल किया गया, जब उन्होंने एक घटना के बारे में बताया कि कैसे उनके 5 साल के बेटे अव्यान ने प्लास्टिक बैग में नारियल पानी लाने पर एक डिलीवरी एजेंट को डांटा। सोहा अली खान के पॉडकास्ट का क्लिप वायरल होने के बाद इंटरनेट पर कई लोगों ने दीया और उनके बेटे की आलोचना की और उन पर अहंकार दिखाने का आरोप लगाया। अब इस आलोचना के बीच एक्टर ऋचा चड्ढा दीया के समर्थन में सामने आई हैं।
ऋचा चड्ढा ने लगाई क्लास
ऋचा ने एक्स पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए नोट को रीपोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि दीया पर्यावरण के प्रति जागरूकता का उपदेश देती है और फिर अपनी जगुआर कार में घूमती हैं। ऋचा ने जवाब में एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘आप लोग सोचते हैं कि एक्टर्स क्यों नहीं बोलते? कुछ करो तो बुरा, कुछ मत करो तो बुरा!
हमेशा की तरह बेवकूफ लोगों की बेइज्जती के अलावा, ये भी है! अरे यार, अभिनेताओं की मानसिक सेहत का क्या है? आए दिन आत्महत्या करके सनसनीखेज खबरों को हवा देना भी तो कलाकारों का कर्तव्य होना चाहिए ना? है ना? विशेषाधिकार प्राप्त महिलाओं को सिलेबस से बाहर कुछ भी कहने पर शर्मिंदा किया जाएगा।
लिपस्टिक, बिकिनी, GRWM, OOTD, मेकअप हॉल वगैरह। बस जानकारी के लिए बता दूं कि एक बैम्बू पेपर कंपनी (यानी पेपर बनाने के लिए पेड़ नहीं काटे जाते) और 'WITHOUT' नाम के प्लास्टिक रीसाइक्लिंग स्टार्टअप से जुड़ी हैं, जो बहुत बढ़िया सनग्लासेस बनाते हैं।
उन्होंने क्लाइमेट पर एक प्यारी सी शॉर्ट फिल्म भी बनाई है, जो कल 3 जुलाई को मुंबई के 'पर्दाफाश' (PardaFaash) में दिखाई जाएगी। इन चीजों को जरूर देखें, क्योंकि अगर आप 5 साल के बच्चे को परेशान कर सकते हैं, तो बेसिक गूगल सर्च भी तो कर ही सकते हैं, है ना?’
दीया के पास जगुआर नहीं है
रिचा ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे शादी के तोहफे के तौर पर 1100 पेड़ दिए और जब मेरी बेटी हुई, तो मुझे भी प्रेस को पेड़ तोहफे में देने के लिए प्रेरित किया। तस्वीरें देखीं? उनके पास जगुआर कार नहीं है, हाहा, मैंने तो अब तक सिर्फ 2 इलेक्ट्रिक कारें ही देखी हैं।
अगर वो पहले कभी परफेक्ट नहीं थीं, तो हे भगवान, उन्हें माफ कर दीजिए, उन पर दया कीजिए। दीया एक दिन में पर्यावरण को ठीक करने के लिए उतना काम करती हैं जितना YouTube ब्लॉगर (जो पेरेज हिल्टन को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं) या शायद आप - पूरे साल में करते हैं।
जो लोग दुनिया में अच्छा काम करना चाहते हैं, वे इसके लिए बड़ी निजी कीमत चुकाते हैं। इसलिए प्लीज उन्हें हतोत्साहित करें, अपनी आरामदायक कुर्सी पर बैठकर उन्हें जमकर ट्रोल करें। उन्हें पाखंडी कहें क्योंकि आज, अभी, सबसे जरूरी काम उन्हें शर्मिंदा करना है।’
पॉडकास्ट पर बात करते हुए दीया ने कहा था, ‘नारियल वाला नारियल लेकर आया था और प्लास्टिक की थैलियों और प्लास्टिक की स्ट्रॉ में नारियल पानी देखकर मुझे बहुत गुस्सा आता है। बेचारा लड़का, उसे पता नहीं था कि वो किसे नारियल दे रहा है।
तो अव्यान ने दरवाजा खोला और कमर पर हाथ रखकर बोला, 'भैया, प्लास्टिक में लेकर आए हैं, हमारे घर में प्लास्टिक की अनुमति नहीं है। आप उसे प्लास्टिक से निकालो, उसे नीचे रखो और प्लास्टिक और स्ट्रॉ लेकर जाओ।'’