रणबीर की 'रामायण' पर नई बहस, कंटेंट क्रिएटर ने मेकर्स पर लगाया आरोप; दावा- खराब टीजर बनाया ताकि चर्चा हो
Ramayana Teaser VFX: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर एक कंटेंट क्रिएटर ने फिल्म के टीजर को खराब बताया था। वहीं अब इसके विजुअल इफेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' के वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। फिल्म के सेट पर गए एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि मेकर्स ने जानबूझकर भगवान राम का अधूरा टीजर जारी किया था, ताकि इंटरनेट पर मुफ्त में पब्लिसिटी मिल सके।
विवाद की वजह
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, हाल ही में फिल्म 'रामायण' के सेट पर 'क्रिएटर्स डे' रखा गया था, जहां कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने रणबीर कपूर, यश और निर्देशक नितेश तिवारी से मुलाकात की। इसमें क्रिएटर ध्रुव परिक्षित ने भी हिस्सा लिया था।
इस दौरान ध्रुव की मुलाकात टीम के एक VFX आर्टिस्ट से हुई थी। आर्टिस्ट ने बताया कि मेकर्स के पास पहले से ही बेहतर क्वालिटी के विजुअल्स तैयार थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर अधूरा टीजर डाला ताकि लोग आलोचना करें और फिल्म की चर्चा बढ़े। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
'अवतार' फिल्म से की तुलना
ध्रुव ने यह भी कहा कि उन्होंने सेट पर जो असली विजुअल्स और कैरेक्टर डिजाइन देखे हैं, वह हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' के स्तर के हैं और बेहद शानदार हैं। विवाद को बढ़ता देखकर ध्रुव ने सोशल मीडिया से अपना पुराना कमेंट हदा दिया और उसकी जगह नया कमेंट लिखा।
नए कमेंट में उन्होंने बात को संभालते हुए लिखा कि VFX पर अभी काम चल रहा है, जो फुटेज उन्होंने देखी थी, वह पुरानी थी और फिल्म सिनेमाघरों में एक बेहतरीन अनुभव देगी। हालांकि, तब तक उनके पुराने कमेंट के स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो चुके थे।
कब रिलीज होगी 'रामायण'
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 तक रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।।
यह भी पढ़ें: आलिया की 'अल्फा' की रिलीज से पहले मां सोनी का खास पोस्ट, साझा की 4 पीढ़ियों की खूबसूरत तस्वीर; लिखी यह बात