{"_id":"5b288bb74f1c1bf56e8b8bb4","slug":"anil-kapoor-reveals-truth-about-his-relation-with-son-in-law-anand-ahuja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले आनंद संग ऐसा बर्ताव करते थे अनिल, बेटी की फिल्म में अश्लील सीन पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले आनंद संग ऐसा बर्ताव करते थे अनिल, बेटी की फिल्म में अश्लील सीन पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर की ऊर्जा देखकर कोई भी धोखा खा सकता है कि वह 61 साल के हैं। लुक्स और स्टाइल के मामले में तो वह अपने बच्चों को भी पछाड़ देते हैं। अनिल कपूर अब तो ससुर भी बन चुके हैं। मगर ऐसा लगता है वह इस बात को मानना नहीं चाहते। वह तो आनंद आहूजा को दामाद तक नहीं मानते।
anand ahuja
अनिल कपूर ने कहा कि आनंद आहूजा उनके दामाद नहीं बल्कि दोस्त हैं। उन्होंने कहा, 'ससुर क्या होता है! मैंने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि मैं आनंद का दोस्त हूं, ससुर नहीं।' अनिल कपूर ने बताया कि सोनम से शादी से पहले ही आनंद उनके परिवार का हिस्सा बन चुके थे। एक्टर ने कहा, 'हम यार पहले हैं, रिश्तेदार बाद में।'
Sonam Kapoor and Anil Kapoor
अनिल कपूर ने सोनम कपूर की शादी के बाद उनके करियर को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता से सोनम कपूर ने साबित कर दिया कि शादी के बाद एक एक्टर की लोकप्रियता कम नहीं होती। उन्होंने कहा, 'जब मेरी शादी सुनीता से हुई थी तब कई लोगों ने कहा कि मेरी पॉपुलैरिटी कम हो जाएगी। मगर मैं यह कहना चाहता हूं कि शादी के बाद मेरा करियर तेजी से आगे बढ़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Veere Di Wedding - Hindi
अनिल कपूर ने बेटियों की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन्स पर हुए बवाल पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा,'जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तब मुझे इसके डायलॉग्स में कोई बुराई नहीं नजर आई। एडल्ट ऐसी ही भाषा में बात करते हैं। फिल्म में जो भी डयलॉग्स और सीन थे वे सेंसर बोर्ड के नियमों के अनुसार ही थे।'
विज्ञापन
race 3
अनिल कपूर की फिल्म 'रेस-3' ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सलमान खान के बाद अब वह ऐश्वर्या राय के साथ भी जल्द नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'फन्ने खान' सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वह बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी नजर आने वाले हैं।