फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में संजय दत्त को भी कास्ट करने की थी ख्वाहिश, निर्देशक देना चाहते थे यह रोल

Tue, 19 Jun 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani Wanted To Cast Sanjay Dutt In His Biopic Sanju For This Role
sanju
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' कुछ ही दिन में दर्शकों के बीच होगी। यह फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। रणबीर कपूर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म रिलीज से चंद दिन पहले हिरानी ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।


 
Rajkumar Hirani Wanted To Cast Sanjay Dutt In His Biopic Sanju For This Role
sanju
जब फिल्म 'संजू' के मेकर्स ने फिल्म पर काम शुरू किया था, तभी यह खबर आई थी कि इसकी कास्टिंग को लेकर उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कोई जानकारी लीक ना हो, इसे लेकर तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक चिंतित थे ही। फिल्म के लीड रोल के लिए सही एक्टर का चुनाव भी चुनौतिपूर्ण था। मगर सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें सुनील दत्त के किरदार को लेकर हुई।

 
Rajkumar Hirani Wanted To Cast Sanjay Dutt In His Biopic Sanju For This Role
sanju
सुनील दत्त जैसे कद्दावर अभिनेता और नेता का किरदार निभाने के लिए फिल्म 'संजू' के निर्माताओं को एक्टर ढूंढ़ने में खूब पसीने बहाने पड़े। हाल ही में हिरानी ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान को यह रोल ऑफर किया था।  मगर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने यह कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया कि वह फिल्म 'दंगल' के फौरन बाद एक और फिल्म में बूढ़े व्यक्ति का किरदार नहीं निभाना चाहते। यही नहीं, आमिर खान ने यह भी इच्छा जाहिर की थी कि वह फिल्म में लीड रोल निभाना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Hirani Wanted To Cast Sanjay Dutt In His Biopic Sanju For This Role
sanju
अब हिरानी ने खुलासा किया है कि जब उन्हें सुनील दत्त का किरदार निभाने के लिए कोई बढ़िया एक्टर नहीं मिला तो उनके मन संजय दत्त का ख्याल आया। अपने हालिया इंटरव्यू में हिरानी ने बताया कि वह फिल्म 'संजू' में संजय दत्त को उनके ही पिता सुनील दत्त का किरदार ऑफर करना चाहते थे। 

 
विज्ञापन
Rajkumar Hirani Wanted To Cast Sanjay Dutt In His Biopic Sanju For This Role
sanju
हिरानी ने कहा, 'सुनील दत्त के किरदार की कास्टिंग के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा। हमने कई लोगों को आजमाया। अंत में मेरे मन में ख्याल आया कि कैसा रहे अगर संजय दत्त ही सुनील दत्त का किरदार निभाए!' उन्होंने आगे कहा,'बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह बकवास आइडिया है। कितना अजीब लगेगा: संजय दत्त खड़े हैं और रणबीर कपूर को संजू बेटा... कह रहे हैं।' राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि उन्होंने परेश रावल को फिल्म का ऑफर क्यों दिया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed